पंजाब नेशनल बैंक के 11,400 करोड़ के घोटाले के बाद इस समय ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के फ्रॉड का भी मामला सामने आ गया है। जिसके चलते यूपी के सिंभावली शुगर लिमिटेड कंपनी पर सीबीआई ने 97.85 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के दामाद समेत 13 लोगों पर केस दर्ज किया है। ओरिएंटल बैंक ने इस मामले में सीबीआई से 17 नवंबर 2017 को शिकायत की थी लेकिन सीबीआई ने 22 फरवरी को केस दर्ज किया था।
लोन नहीं चुकाने के मामले में सिंभावली पर FIR
आपको बता दें कि सीबीआई ने 97.85 करोड़ रुपए का लोन नहीं चुकाने के मामले में सिंभावली शुगर लिमिटेड, इसके एमडी गुरमीत सिंह मान, डिप्टी एमडी गुरुपाल सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। FIR में अज्ञात बैंक अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। आपको बता दें कि सिंभावली शुगर लिमिटेड कंपनी पर लगभग 200 करोड़ रुपए का घपला करने का आरोप है।
अपने खर्चे के लिए इस्तेमाल किया 97.85 करोड़
ओरिएंटल बैंक की ओर से दर्ज की गई शिकायत में यह कहा गया है कि कंपनी ने साल 2011 में रिजर्व बैंक द्वारा किसानों के लिए लाई गई योजना के तहत 97.85 करोड़ का लोन लिया था। इस रकम को गन्ना किसानों को वित्तीय मदद के रुप में बांटना था, लेकिन कंपनी ने फर्जीवाड़ा करके इस रकम को अपने काम के लिए खर्च कर लिया।
बैंक को 109.08 करोड़ रुपए का हुआ है नुकसान
31 मार्च 2015 को यह लोन एनपीए बन गया। जिसके बाद कंपनी ने पिछले लोन को चुकाने के लिए 110 करोड़ रुपए का नया लोन लिया। FIR के अनुसार दूसरे लोन को नोटबंदी के 20 दिन बाद 29 नवंबर 2016 को एनपीए घोषित कर दिया गया। FIR के अनुसार बैंक से 97.85 करोड़ रुपए का धोखाधड़ी का मामला है लेकिन असल में बैंक को 109.08 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
सीबीआई ने कई स्थानों पर की है छापेमारी
सीबीआई ने सिंभावली शुगर्स लिमिटेड के खिलाफ मामले के सिलसिले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के साथ सीबीआई ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। आपको बता दें कि यह कंपनी शुगर रिफाइनरी कंपनियों की सबसे बड़ी कंपनी में से एक है। यह कंपनी बॉबे स्टॉक एक्सचेंज में भी लिस्टेड है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications