जीएसटी के लागू होने से देश भर के रेस्टोरेंट मालिक कुछ खास खुश नहीं थे। 12 और 18 प्रतिशत टैक्स स्लैब को लेकर भी रेस्टोरेंट मालिकों में कन्फ्यूजन था। जीएसटी को लागू हुए लगभग 6 महीने हो चुके हैं और अब ये लोग जीएसटी से खुश भी हैं और इसे इंडस्ट्री के लिए बेहतर भी मानते हैं। ग्रांट थॉर्नटन इंडिया के सर्वे के अनुसार मुंबई और बेंगलुरु की रेस्ट्रॉन्ट इंडस्ट्री का मानना है कि कुल मिलाकर जीएसटी का सकारात्मक असर पड़ा है।
70% ने GST को बताया अच्छा
समाचार पोर्टल नवभारत टाइम्स ने एजेंसी के हवाले से लिखा है कि, शुरुआत में जीएसटी से जुड़े नियम और दिशानिर्देश साफ न होने से रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। सर्वे में हिस्सा लेने वाले मुंबई और बेंगलुरु के 70 प्रतिशत से अधिक रेस्टोरेंट मालिकों ने जीएसटी को अच्छा फैसला बताया है।
68% तकनीकी पक्ष को बताया सुविधाजनक
68 प्रतिशत मालिकों ने माना है कि तकनीक आधारित सुविधा होने के कारण इससे प्रक्रिया और प्रणाली दोनों आसान हुई है। ग्रांट थॉर्नटन भारत की प्रमुख टैक्स ऐंड अडवाइजरी फर्म है। सर्वे में आगे कहा गया है कि शहरों में बढ़ता किराया और प्रशिक्षित स्टाफ को बनाए रखना इंडस्ट्री के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।
कैश में लेन-देन हुआ कम
जीएसटी को बेहतर मानने वाले रेस्टोरेंट मालिक नियमों के स्पष्ट न होने से अभी चिंतित हैं। इस सर्वे में मुंबई के 35 और बेंगलुरु के 29 रेस्टोरेंट मालिकों को शामिल किया गया था। ग्रांट थॉर्नटन ने यह सर्वे 'बॉन ऐपेटाइट' नाम से जारी किया है। सर्वे के मुताबिक, जीएसटी से ज्यादा नोटबंदी ने इंडस्ट्री को प्रभावित किया है और अब भी 30 प्रतिशत से अधिक लेन-देन कैश में ही हो रहा है।
रेस्टोरेंट इंडस्ट्री तेजी से बढ़ी
समाचार पोर्टल नवभारत टाइम्स ने एजेंसी के हवाले से लिखा है कि, रेस्टोरेंट मालिकों ने बताया की मोबाइल वॉलेट धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहे हैं। इनसे 4 से 5 फीसदी तक का कारोबार होने लगा है। ग्रांट थॉर्नटन इंडिया एलएलएपी पार्टनर धनराज भगत ने कहा, 'बीते 20 सालों में भारतीय रेस्टोरेंट इंडस्ट्री तेजी से बढ़ी है।' उन्होंने कहा, 'लोगों की आय और पलायन बढ़ रहा है। साथ ही शहरीकरण भी तेजी से हो रहा है। बाजार में काफी विविधता है और लोगों की खर्च करने की क्षमता भी अच्छी है। आने वाले समय में यह और तेजी से बढ़ सकती है।'
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications