पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ का घोटाला होने के बाद अब ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में भी फ्रॉड होने की खबर आ रही है। आपको बता दें कि सीबीआई ने गुरुवार को दिल्ली के करोल बाग स्थित द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल के खिलाफ 390 करोड़ रुपए के फ्रॉड का केस दर्ज किया है। यह कंपनी डायमंड, गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी बनाती है साथ ही इनकी ट्रेडिंग भी करती है।

सीबीआई के अनुसार इस कंपनी ने बैंक के ग्रेटर कैलाश 2 स्थित ब्रांच से 2007 में फॉरेन लेटर ऑफ क्रेडिट हासिल करने के बाद कई तरह से लोन लिए। कंपनी को सभ्य सेठ और रीता सेठ चलाते हैं। इसके अलावा कृष्ण कुमार सिंह और रवि कुमार सिंह भी इस कंपनी से जुड़े हैं। सीबीआई ने एफआईआर में इन सभी के नाम दर्ज किए हैं।
बैंक ने अपनी जांच के बाद यह दावा किया था कि सभ्य सेठ और कंपनी के अन्य डायरेक्टर्स बीते 10 महीनों से अपने घर नहीं आए हैं। बैंक ने अपनी जांच में संदेह जताया है कि सभ्य सेठ भी नीरव मोदी और विजय माल्या की तरह भारत से भाग चुके हैं। बैंक ने 16 अगस्त 2017 को सीबीआई से शिकायत की थी।
बैंक के एजीएम स्तर के अधिकारी ने इस पूरे मामले की जानकारी सीबीआई को लिखित तौर पर दी और सीबीआई ने मामला दर्ज करके जांच भी शुरु कर दी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
