करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का शिकार बने पंजाब नेशनल बैंक ने गुरुवार को दावा किया कि कानूनी रूप से तय किसी भी दायित्व को पूरा करने के लिए उसके पास पर्याप्त परिसंपत्ति व पूंजी है। धोखाधड़ी की घटना से बैंक की वित्तीय स्थिति और संचालन पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर शेयर बाजारों की ओर से मांगे गए स्पष्टीकरण का उत्तर देते हुए पीएनबी ने यह बात कही।
सतर्कता जरूरी थी: पीएनबी
पीएनबी में धोखाधड़ी होने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पास प्राथमिकी दर्ज कराने की सूचना नहीं देने के बारे में पूछे जाने पर बैंक ने कहा, "चूंकि कानून को लागू करने वाली एजेंसियों को जांच का जिम्मा सौंपा गया था, इसलिए किसी खबर के सार्वजनिक होने से धोखेबाज सतर्क हो सकते थे, जिससे रिकवरी प्रभावित हो सकती थी।"
हम कानूनी रास्ते अपनाएंगे: पीएनबी
एक्सचेंज की ओर से नीरव मोदी के उस बयान पर भी सवाल किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि पीएनबी ने मामले को सार्वजनिक कर बकाये की रिकवरी के सारे विकल्प बंद कर दिए हैं। इसपर बैंक ने कहा, "हमने बकाये की वसूली के लिए देश के कानून के अनुसार जो हमारे पास कानूनी रास्ते उपलब्ध थे उन्हें अपनाया है।"
बैंक ने बताया कैसे हुआ पूरा फर्जीवाड़ा
एक्सचेंज ने बैंक से इस बात पर भी स्पष्टीकरण मांगा जिसमें बैंकी की ओर कहा गया कि शुरुआत में धोखाधड़ी की 280 करोड़ रुपये थी जो बाद में हुए खुलासे में बढ़कर करीब 11,000 करोड़ रुपये हो गई। इसका जवाब देते हुए बैंक ने बताया, "पांच फरवरी 2018 को आरंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर हमने अपने बोर्ड और बीएसई व एनएसई को सूचित किया था जिसमें आरंभिक धोखाधड़ी का जो मामला उजागर हुआ वह 280.70 करोड़ रुपये का था।"
बीएसई और एनएसई को दी जानकारी
बैंक ने आगे बताया, "आगे की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर धोखाधड़ी की राशि 11,394.02 करोड़ रुपये पाई गई जिसको लेकर 13 फरवरी 2013 की शाम को सीबीआई के पास मामला दर्ज किया गया। साथ ही इसकी सूचना 14 फरवरी 2018 को सुबह नौ बजे बीएसई और एनएसई को दी गई।"
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
