अगर आप रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। रिलायंस जियो अपनी एक अहम सर्विस 27 फरवरी से बंद करने वाला है। जियो की इस सर्विस का इस्तेमाल तमाम जियो ग्राहक करते हैं। अब ये सर्विस 27 फरवरी से बंद हो जाएगी।
जियो मनी सर्विस होगी बंद
रिलायंस जियो ने एलान किया है कि 27 फरवरी से जियो मनी वॉलेट की सर्विस बंद हो जाएगी। इस संबंध में जियो ने ग्राहकों को SMS के जरिए जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि 27 फरवरी से जियो वॉलेट से पैसों को बैंक में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी जाएगी।
RBI की गाइडलाइन्स के बाद लिया फैसला
हाल ही में आरबीआई ने मोबाइल वॉलेट को लेकर एक गाइडलाइन जारी की थी जिसमें मोबाइल वॉलेट प्रदाता कंपनी को ग्राहकों की केवाइसी को अपडेट करने के लिए आदेश जारी किया गया था। अब जियो ने इन्ही गाइडलाइन्स का हवाला देते हुए जियो मनी की सुविधा को बंद करने का एलान किया है।
जियो शुरु कर सकता है पेमेंट बैंक
रिलायंस जियो ने आरबीआई गाइडलाइन पर जानकारी देने से इंकार कर दिया है। हालांकि वह ये जरूर बता रहे हैं कि पैसों के ट्रांसफर से संबंधित जो भी जरूरी दिशा निर्देश होंगे उनके लिए जरूरी लाइसेंस लेकर जियो पेमेंट बैंक शुरु किया जाएगा।
पेमेंट सर्विस शुरु होने के बाद भेज सकेंगे पैसे
कंपनी ने यह नहीं बताया है कि जियो पेमेंट सर्विस कब से शुरु होगी। हां ये जरूर स्पष्ट किया है कि एक बार जब लाइसेंस मिलने के बाद पेमेंट सर्विस शुरु होगी तो फिर बैंक से पैसे ट्रांसफर करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
26 फरवरी तक बैंक में भेज सकते हैं पैसे
इसके अलावा जियो ने ग्राहकों को अलर्ट भेजते हुए कहा है कि ग्राहक 26 फरवरी तक जियो वॉलेट में पड़े हुए अपने पैसों को बैंक में ट्रांसफर कर लें ताकि बाद में उन्हें कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। बाद में पैसे ट्रांसफर करने पर कुछ फीस अदा करनी पड़ सकती है। इसलिए आप 26 तारीख से पहले ही जियो वॉलेट अपने बैंक में पैसे ट्रांसफर कर दें। ये ट्रांसफर सिर्फ एक ही बार करना होगा।
क्या आपके सीएम करोड़पति हैं, यहां देखें
देखिए अपने राज्य की रैंकिंग
महाराष्ट्र बनाम पाकिस्तान
ये हैं भारत के 5 भगौड़े कारोबारी जिन्होंने देश को लूटा
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications