अगर आप भी बिजनेस करने का शौक रखते हैं लेकिन आपको यह समझ में नहीं आ रहा है कि किस चीज का बिजनेस शुरु किया जाए तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है। यदि आपको कृषि यानी की खेती में जरा भी रुचि है तो सरकार ऐसे लोगों को मात्र 7000 रुपए में ट्रेनिंग करने का मौका दे रही है। जिसके अंतर्गत आपको बताया जाएगा कि किस चीज की खेती किस तरह करना चाहिए और उससे बिजनेस में कैसे लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
सिर्फ 2 दिन मिलेगी ट्रेनिंग
अगर आप सचमुच में खेती से जुड़ा बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसके लिए ट्रेनिंग मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट के अधीन नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट (निसबड) के द्वारा एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत यह ट्रेनिंग नोएडा में दी जा रही है। यह ट्रेनिंग 24 और 25 फरवरी सिर्फ 2 दिन तक चलेगी। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान एग्रीकल्चर से जुड़े बिजनेस पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए आज ही आवेदन करें। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम नोएडा के सेक्टर 62 में निसबड सेंटर में होगा। इस प्रोग्राम की फीस 7000 रुपए है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए आप ऑनलाइन फॉम डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए NIESBUD की वेबसाइट पर जाकर http://niesbud.nic.in/docs/edp-on-agriculture-business-24-feb-to-25-feb-2018.pdf यह फॉर्म डाउनलोड करें।
आगे की स्लाइड में आपको बताएंगे कि आपको किस-किस चीज की ट्रेनिंग मिलेगी-
ऑर्गेनिक फॉर्मिंग
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में आपको बताया जाएगा कि ऑर्गेनिक फॉर्मिंग कैसे किया जाए। साथ ही यह बताया जाएगा कि इसके फायदे क्या हैं, किस तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना सही होगा, न्यूट्रेशन मैनेजमेंट क्या है, ऑर्गेनिक फॉर्मिंग मैथोलॉजी, ऑनलाइन सेल्स मॉडल, सरकार की स्कीम और सर्पोट सिस्टम और सरकार के असिटेंस प्रोग्राम आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
फूड प्रोसेसिंग बिजनेस
इस स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम में यह बताया जाएगा कि आपको फूड प्रोसेसिंग का बिजनेस किस तरह करना चाहिए। इसके लिए अलग-अलग मॉडल कौन से हैं। फूड प्रोसेसिंग एवेन्यू, छोटा प्रोसेसिंग प्लांट कैसे लगाएं, फूड प्रोसेसिंग ब्रांड कैसे बनाया जाए और इसके लिए सरकार की कौन सी स्कीम हैं आदि के बारे में बताया जाएगा।
इन बिजनेस पर भी दी जाएगी ट्रनिंग
- कोल्ड स्टोरेच चैन
- डेयरी बिजनेस
- ग्रीन हाउस
- एरोमैटिक ऑयल
- फ्रूट कल्टीवेशन
- फ्लोरीकल्चर
- पॉल्यूअरी एवं फिशरी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications