प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को कहा कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी के बैंक खाते और 43 करोड़ रुपये के कीमत के शेयर जब्त कर दिए गए हैं। ईडी ने यह कार्रवाई 11,300 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले की मौजूदा जांच के संदर्भ में की है। वित्तीय जांच एजेंसी के अनुसार, "पिछले कुछ समय में नीरव के कई ठिकानों पर मारे गए छापे में बड़ी संख्या में आयातित घड़ियां जब्त की गई हैं।"

ईडी ने कहा, "नीरव के जिस बैंक खाते को जब्त किया गया है, उसमें 30 करोड़ रुपये हैं और जब्त शेयर की कीमत 13.86 करोड़ रुपये है।" अधिकारियों ने कहा कि छापे के दौरान उन्होंने नीरव से संबंधित स्टील की 176 आलमारियां, 158 बक्से, 60 अन्य कंटेनर जब्त किए हैं।
गुरुवार को, एजेंसी ने नीरव और उनके समूह से जुड़े 100 करोड़ रुपये के बैंक डिपॉजिट, शेयर और लक्जरी कार जब्त किए थे। एजेंसी ने नीरव मोदी के 7.80 करोड़ रुपये के शेयर और म्युचल फंड जब्त कर दिए और इसके साथ ही गीतांजलि समूह के मेहुल चोकसी के 86.72 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
एजेंसी ने यह कार्रवाई इस मामले में दो अन्य लोगों के खिलाफ मौजूदा जांच के अंतर्गत की है। इस मामले में उनकी कंपनियों के निदेशकों और बैंक धोखाधड़ी में संलिप्त बैंक अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो भी इस मामले की जांच कर रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
