यदि आप रिपोर्ट पढ़ रहे हैं कि केंद्र 13-अंकों वाले मोबाइल नंबर लाने की योजना बना रहा है, तो कृपया उन्हें अनदेखा करें। दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने बुधवार को कहा कि इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है। ऐसा इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट में बताया गया है। दूरसंचार विभाग ने देश के सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को सिम-आधारित एम 2 एम उपकरणों के लिए 13 अंकों के मोबाइल नंबर जारी करने के लिए आदेश दिया है, जिसमें यह कहा गया है कि 10 अंकों की मोबाइल नंबर योजना के साथ जारी होगा यानी कि इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
एम 2 एम उपकरणों के लिए 13 डिटिज के होंगे नंबर
यह रिपोर्टों को खारिज कर दिया है कि सामान्य रिटेल मोबाइल नंबर भी 13 अंकों के मोबाइल नंबर पर स्थानांतरित कर दिए जाएंगे। 10 अंकों की मोबाइल नंबर योजना खुदरा मोबाइल नंबर के लिए रह जाएगी।
पुराने ग्राहकों के वही रहेंगे नंबर
रिपोर्टों ने दावा किया था कि दूरसंचार विभाग ने सभी दूरसंचार ऑपरेटरों को निर्देश जारी किया था कि वे ग्राहकों को 13 अंकों की मोबाइल नंबर जारी करना शुरू करें, जो कि एक गलत अफवाह है। इसका मतलब यह हुआ कि पुराने ग्राहकों के जो 10 अंकों के नंबर हैं वो वही रहेंगे।
10 अंकों का नंबर रिटेल ग्राहकों के लिए
अब तक टेलीकॉम कंपनियां एम 2 एम कनेक्शन जारी करने के लिए 10 अंकों की मोबाइल नंबर योजना का उपयोग कर रहे हैं। 10 अंकों वाली मोबाइल नंबर रिटेल ग्राहकों द्वारा कॉलिंग और डाटा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
भारत की टेलीकॉम कंपनियां
भारत में, भारती एयरटेल, वोडाफोन, आरकॉम और बीएसएनएल जैसे दूरसंचार ऑपरेटरों ने अपने एंटरप्राइज ग्राहकों को एम 2 एम सेवाओं की पेशकश की है। उदाहरण के लिए, एयरटेल के एम 2 एम ऑफर में स्मार्ट माटरिंग, एसेट ट्रैकिंग सॉल्यूशंस, उपकरण मॉनिटरिंग सॉल्यूशंस और ट्रैफिक मैनेजमेंट सॉल्यूशन शामिल हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
