रेलमंत्रालय ने रेलवे में आयुसीमा में छूट देने के बाद अब एक और बड़ा फैसला लिया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रेलवे भर्ती परीक्षा देने वाले छात्रों की एग्जाम फीस वापस की जाएगी। हालांकि इसके लिए भी एक आसान सी शर्त रखी गई है।
क्या है शर्त
खबरों के मुताबिक उन्ही अभ्यर्थियों की फीस वापस होगी जो परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जो छात्र परीक्षा नहीं देंगे वह फीस वापस पाने के हकदार नहीं होंगे। जो भी फीस वापस की जाएगी वह सीधे छात्र के खाते में वापस होगी।
हर श्रेणी के अभ्यर्थियों की फीस होगी वापस
इसमें रेलवे परीक्षा फीस के रूप में आरक्षण पाने वाले अभ्यर्थियों से 250 रुपए परीक्षा शुल्क लिया जाएगा और सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों से 500 रुपए का परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। इसमें परीक्षा देने वाले आरक्षित श्रेणी के छात्र की पूरी फीस उसके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी, जबकि सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी को फीस में से 400 रुपए सीधे उसके खाते में वापस कर दिए जाएंगे।
किसी भी भाषा में हस्ताक्षर करने की सहूलियत
इसके अलावा रेलवे ने एक और सुविधा भी दी है। रेलवे ने परीक्षा के दौरान किसी भी भाषा में हस्ताक्षर करने की सुविधा दी है। अब आप हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में हस्ताक्षर कर सकते हैं। बस आपके हस्ताक्षर प्रवेश पत्र और परीक्षा हॉल में एक समान होने चाहिए।
90 हजार भर्तियां
मोदी सरकार के रोजगार अभियान के तहत इंडियन रेलवे ने करीब 90 हजार भर्तियां निकाली हैं। रेलवे ने लोको पायलट एवं तकनीशियनों समेत ग्रुप सी और डी के पदों के लिए आवेदन मंगाया है। पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
