पंजाब नेशनल बैंक ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को पैसे चुकाने का एक और मौका दिया है। पीएनबी ने नीरव मोदी को एक 'खास स्कीम' का ऑफर देते हुए कहा कि वह भारत आएं और अपने बकाए का इस 'स्कीम' के साथ भुगतान कर दें।
नीरव मोदी ने बकाया भुगतान से किया इंकार
नीरव मोदी पर 11 हजार 300 करोड़ रुपए की जालसाजी का आरोप लगा है जिसे उनकी तरफ ले बार-बार नकारा जा रहा है। नीरव मोदी के वकील ने भी बैंक और ईडी की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। इससे पहले नीरव मोदी ने ईडी की छापे के बाद और संपत्तियों के सीज होने के बाद पीएनबी को ई-मेल लिख कर कहा था कि उन्होंने सारे घटनाक्रम को सार्वजनिक करके बकाए के भुगातन के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं।
पीएनबी ने नीरव मोदी को दिया 'खास स्कीम' का ऑफर
अब पीएनबी ने भी नीरव मोदी के ई-मेल का जवाब देते हुए एक पुख्ता और लागू की जा सकने वाली योजना के तहत बकाया राशि का भुगतान करने का ऑफर दिया है। इस बीच जांच एजेंसिया तेजी से इस मामले में कार्रवाई कर रही हैं और नीरव मोदी की संपत्ति को सीज कर रही हैं। ईडी ने अब तक नीरव मोदी के 5 हजार 600 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया है।
कहां है नीरव मोदी?
नीरव मोदी कहां है, इस बारे में भी जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं। पहले कहा जा रहा था कि नीरव मोदी स्विटजरलैंड में हो सकता है बाद में पता चला कि वह न्यूयॉर्क के एक आलीशान होटल में ठहरा हुआ है। वहीं अब ये भी आशंका जताई जा रही है कि नीरव मोदी दुबई में भी हो सकता है। सीबीआई के मुताबिक नीरव मोदी की कंपनी के सीएफओ विपुल अंबानी को इस पूरे घपले की पहले से जानकारी थी।
जांच एजेंसिया लगातार कर रही हैं छापेमारी
जांच एजेंसी ने दावा किया कि विपुल अंबानी शुरू से लेकर आखिर तक इस घोटाले से सारी बातें जानता था। यही नहीं विपुल ही वह शख्स है जो अक्सर पीएनबी अधिकारियों से मिलता था और दफ्तरों में जाता था। आपको बता दें, सीबीआई की टीम लगातार नीरव मोदी के ठिकानों और उससे जुड़े लोगों पर छापेमारी कर रही हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
