कई बार जब भारत और पाकिस्तान की आर्थिक आधार पर तुलना की जाती है तो हर बार भारत पाकिस्तान से हर मामले में आगे ही रहता है। अब कुछ ऐसे भारतीय राज्य हैं जो पाकिस्तान की पूरी अर्थव्यवस्था से ज्यादा मजबूत हैं या फिर उसके बराबर हैं। आंकड़ों के मुताबिक भारत के 4 ऐसे राज्य हैं जिनकी अर्थव्यवस्था 200 बिलियन डॉलर से ज्यादा की है। आईए देखते हैं भारतीय राज्यों से पाकिस्तान की आर्थिक आधार पर एक तुलना।
300 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था
सबसे पहले बात करेंगे पाकिस्तान की, पाकिस्तान कैसे बना और एक राष्ट्र के तौर पर वह कहां खड़ा है इसके बारे में सब जानते हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान 300 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। पाकिस्तान की सरकार जीडीपी ग्रोथ को 6 प्रतिशत तक लाने पर जोर दे रही है।
पाकिस्तान की जीडीपी
पाकिस्तान की जीडीपी अभी फिलहाल 283.7 बिलियन डॉलर की है। पाकिस्तान के प्रमुख प्रतियोगी ईरान और बांग्लादेश हैं जिनकी जीडीपी क्रमश: 393 बिलियन डॉलर और 221 बिलियन डॉलर है।
जीडीपी ग्रोथ
पाकिस्तान की जीडीपी ग्रोथ 5.6 प्रतिशत बताई जा रही है। पाकिस्तान सरकार का लक्ष्य है कि इसे बढ़ा कर 6.0 प्रतिशत तक ले जाए जाए। इसके लिए पाकिस्तान चीन से हर संभव मदद ले रहा है।
कर्ज
पाकिस्तान इस दौर में कर्ज का पर्यायवाची बन चुका है। पाकिस्तान ने चीन, वर्ल्ड बैंक, आईएमएफ, एशियन डेवलपमेंट बैंक, अमेरिका, यूरोप आदि से इतना कर्ज ले लिया है कि अगर सभी ने अपना कर्ज वापस मांग लिया तो वह एक दिन में दीवालिया हो जाएगा। पाकिस्तान की जीडीपी का 61.1 प्रतिशत हिस्सा कर्ज में डूबा हुआ है। जबकि दुनिया भर की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने पाकिस्तान को B3 की खराब रेटिंग दी हुई है।
आयात
पाकिस्तान का अपने उपयोग के सामान के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है। पाकिस्तान चीन से 28 प्रतिशत सामान आयात करता है, UAE से 14 प्रतिशत, सउदी अरब से 4 प्रतिशतस कुवैत से 3 प्रतिशत और भारत से 3 प्रतिशत का आयात करता है। पाकिस्तान जो सामान आयात करता है उसमें प्रमुख हैं, टेक्सटाइल्स, पेट्रोलियम, खाना आदि शामिल हैं।
निर्यात
वहीं निर्यात की बात करें तो पाकिस्तान अमेरिका को 17 प्रतिशत तक चीजों का निर्यात करता है, चीन को 8 प्रतिशत, ब्रिटेन को 8 प्रतिशत, अफगानिस्तान को 6 प्रतिशत, जर्मनी को 6 प्रतिशत, UAE को 4 प्रतिशत और बांग्लादेश को 3 प्रतिशत तक सामान निर्यात करता है। पाकिस्तान जो सामान आयात करता है उसमें प्रमुख हैं पेट्रोलियम, खाना, मशीनरी, ट्रांस्पोर्ट, कृषि से जुड़े सामान, कैमिकल, मेटल समेत अन्य सामान शामिल हैं।
आर्थिक निर्भरता
पाकिस्तान की आर्थिक निर्भरता पूरी तरह से चीन पर हो गई है। चीन का चाइना पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट पाकिस्तान के अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनने की कगार पर है। चीन के काशगर से पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट तक बनने वाला ये कॉरिडोर चीन को सीधे मध्यएशिया और यूरोप तक सड़क मार्ग से जोड़ देगा। इससे पाकिस्तान को भी काफी लाभ मिलेगा।
आबादी
पाकिस्तान की आबादी 20 करोड़ है और ये धीर-धीरे बढ़ रही है। पाकिस्तान में अधिकर जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रही है और उन्हें खाने के लिए पर्याप्त भोजन भी नहीं मिल रहा है।
पाकिस्तान से आगे है महाराष्ट्र
पाकिस्तान के बाद अब उस भारतीय राज्य की बात कर लेते हैं जिसकी जीडीपी, प्रतिव्यक्ति आय, और रहने का स्तर पाकिस्तान से काफी ऊपर है। भारत का ये राज्य है महाराष्ट्र। भारत की आर्थिक राजधानी और भारतीय अर्थव्यवस्था की जान महाराष्ट्र कई मामलों में पाकिस्तान से आगे है।
महाराष्ट्र की जीडीपी
महाराष्ट्र की कुल जीडीपी 390 बिलियन डॉलर है और ये जीडीपी यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया के समकक्ष है। वहीं पाकिस्तान की जीडीपी सिर्फ 283 बिलियन डॉलर है।
प्रमुख शहर
महाराष्ट्र की इकोनॉमी को मुंबई, पुणे, नागपुर, औरंगाबाद जैसे शहरों से मजबूती मिलती है। खासकर कि मुंबई से जहां से देश के आयात निर्यात का एक बड़ा हिस्सा जुड़ा हुआ है। जाहिर सी बात है इसका लाभ मुंबई को भी मिलता है।
कर्ज
महाराष्ट्र पर कर्ज की बाक करें तो जीडीपी का 16.3 प्रतिशत हिस्से का कर्ज महाराष्ट्र की जनता पर है। ये पाकिस्तान की तुलना में बहुत कम है। पाकिस्तान की जीडीपी का 61.1 प्रतिशत हिस्सा कर्ज में डूबा हुआ है।
महाराष्ट्र की आबादी
महाराष्ट्र की आबादी 11.4 करोड़ है। जबकि अकेले मुंबई में ही करीब 2 करोड़ लोग रहते हैं। महाराष्ट्र में भी गरीबी के आंकड़े कुछ अच्छे नहीं हैं फिर ही इसके हलाता पाकिस्तान से कहीं ज्यादा अच्छे हैं। भारत के प्रमुख उद्योगपति और निवेशक मुंबई में ही रहते हैं। अकेले महाराष्ट्र में 28 से ज्यादा अरबपति रहते हैं।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखा जाए तो महाराष्ट्र, पाकिस्तान से हर मामले में आगे है, पर एक राज्य और एक देश की जरूरतों में बहुत फर्क होता है। इसलिए इस पूरे लेख को एक समान्य तुलना के रुप में ही लेना सही रहेगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications