भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नैशनल बैंक ने करीब 1.77 अरब डॉलर यानि 11,300 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा पकड़ा है। पंजाब नैशनल बैंक ने मुंबई के एक ब्रांच से जालसाजी के जरिए अनधिकृत ट्रांजैक्शन को पकड़ा है जो कुछ चुने हुए अकाउंट होल्डर को फायदा पहुंचा रहा था। बैंक ने बाम्बे स्टॉक ऐक्सचेंज को इसकी जानकारी दी है। इस फर्जीवाड़े का असर कुछ दूसरे बैंकों पर भी देखने को मिल सकता है।

इस पूरे घटनाक्रम में एक मशहूर हीरा कारोबारी नीरव मोदी का नाम सामने आया है। समाचार पोर्टल इकोनॉमिक टाइम्स ने इस घटना के संबंध में खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि, नीरव मोदी की पहुंच हॉलीवुड तक थी और हॉलीवुड स्टार्स के बीच वह एक भारतीय आभूषण व्यापारी के रूप में काफी प्रसिद्ध थे। टाइटैनिक फेम केट विन्सलेट, डकोरा जॉन्सन, टारजी पी हेन्सन समेत तमाम टॉप हॉलीवुड हस्तियों ने उनके ब्रांड की जूलरी पहन कर फैशन परेड में हिस्सा ले चुके हैं।
भारतीय हस्तियों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा पिछले वर्ष 2017 में नीरव मोदी के ब्रांड की ब्रांड एंबेस्डर रही थीं। इसके अलावा नीरव 2013 में फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में जगह बना चुके हैं। पर अब उन पर 11 हजार 300 करोड़ के बैंक फर्जीवाड़े का आरोप लगा है, इससे बैंक और नीरव मोदी दोनों की चमक फीकी पड़ी है। फिलहाल नीरव मोदी देश से बाहर हैं।
इससे पहले बुधवार को जब फर्जीवाड़े की बात सामने आई तब पीएनबी ने इस फर्जीवाड़े में शामिल किसी शख्स का नाम नहीं लिया था, लेकिन कहा है कि उसने इसके बारे में जांच एजेंसियों को जानकारी दे दी गई थी। बैंक ने बताया कि वह बाद में इस बात का आकलन करेगा कि क्या इन ट्रांजेक्शन से उसकी कोई देनदारी तो नहीं बनती है। पीएनबी में हुए बड़े फर्जीवाड़े से उसके शेयर्स बुधवार को 10 प्रतिशत टूट गए थे।
गौरतलब है कि पीएनबी पहले से ही इस तरह के फर्जीवाड़े की जांच कर रहा है। पिछले सप्ताह सीबीआई ने कहा था कि उसने पीएनबी की शिकायत पर अरबपति जूलर नीरव मोदी के खिलाफ जांच शुरू की है। दरअसल, पीएनबी ने जूलर और कुछ अन्य पर 4.4 करोड़ डॉलर के फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह पता नहीं चल पाया है कि मौजूदा खुलासा इसी मामले से जुड़ा है या इससे अलग है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications