11 हजार 300 करोड़ रुपए फर्जीवाड़े के आरोपों से घिरे नीरव मोदी देश से फरार चल रहे हैं, मीडिया सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के मुताबिक नीरव मोदी स्विट्जरलैंड में हो सकते हैं। वहीं इस पूरे मामले पर पंजबा नेशनल बैंक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने शुरु हो गए हैं। पीएनबी ने मामले को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए एक प्रेस वार्ता की है।

पीएनबी के एमडी सुनील मेहता ने इस पूरे मामले पर पंजाब नेशनल बैंक का पक्ष रखा। सुनील मेहता ने मीडिया से बताया कि आरोपी नीरव मोदी की संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि ये पूरा घटना क्रम 2011 से शुरु हुआ था जिसके बारे में 29 जनवरी 2018 को जानकारी सामने आई और मामले पर 31 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
सुनील मेहता ने कहा कि, 'ये 2011 में शुरु हुआ था, इसे सबसे पहले हमारे ही बैंक ने डिटेक्ट करके एजेंसियों को सूचित किया, जैसे ही हमें इस घटना का पता चला हमने जांच की, हमने फैक्ट्स को वेरिफाई किया, इसे हमने 29 जनवरी को पकड़ा और 30 जनवरी को एफआईआर दर्ज कराई गई।'
मेहता ने कहा कि आरोपी नीरव मोदी को भारत लाने की पूरी कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आरोपी नीरव मोदी ने पीएनबी के पास पैसे चुकाने की एक योजना के साथ आए थे और उस पर अभी काम चल रहा है।
पीएनबी के एमडी सुनील मेहता ने बताया कि नीरव मोदी को लोन दिलाने के लिए पीएनबी स्टाफ ने कई नियमों का उल्लंघन किया और स्विफ्ट सिस्टम का दुरूपयोग किया है। मेहता ने कहा कि पूरे मामले से निपटने के लिए पीएनबी सक्षम है, साथ ही ये भी कहा कि बैंक इस फर्जीवाड़े को पकड़ने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग करेगा।
इस पूरे मामले में बैंक के स्टाफ शेट्टी और एक अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया है। मेहता ने बताया कि जनवरी की तीसरी तिमाही में इस फर्जीवाड़े का पता चला जिसके बाद उन्होंने 30 जनवरी को इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी।
मेहता ने बताया कि बैंक के डिस्क्लोजर नॉर्म्स के तहत सारी जानकारी सेबी को सौंप दी गई है। एमडी ने आगे कहा कि पीएनबी साफ सुथरी बैंकिंग के लिए जाना जाता है, उन्होंने कहा कि जब भी कोई गड़बड़ी सामने आती है हम उसका मजबूती से सामना करते हैं, उन्होंने कहा कि जो कैंसर है उसकी सर्जरी की जाएगी। पीएनबी के एमडी ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से इंकार किया और कहा कि जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस पूरे मामले पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
