11 हजार 300 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े में ईडी ने मुख्य आरोपी नीरव मोदी पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने अपनी छापेमारी में गीतांजलि ज्वैल्स के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने अब तक 5100 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है।

ईडी की तरफ से जब्त की गई संपत्ति में सोना, हीर, कीमती पत्थर-धातु आदि शामिल हैं। आपको बता दें कि इस मामले में ईडी ने पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद कार्रवाई की है। ईडी ने नीरव मोदी के 9 ठिकोनों पर गुरुवार सुबह से ही छापेमारी शुरु कर दी थी।
ईडी ने मुंबई के अलावा दिल्ली और सूरत में भी छापेमारी की है। वहीं इस पूरे मामले पर पीएनबी ने एक प्रेसवार्ता करके अपनी पक्ष स्पष्ट किया है। पीएनबी ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का कदम उठाया जाएगा। पीएनबी के एमडी सुनील मेहता ने कहा कि ये एक कैंसर है, जिसका इलाज किया जाएगा।
इस पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी सरकार की तरफ से राय रखी। उन्होंने कहा कि ये सारा फर्जीवाड़ा कांग्रेस के शासन काल में शुरु हुआ था जिसका पर्दाफाश अब हो गया है। उन्होंने बताया कि नीरव मोदी की 1300 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली गई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
