भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नैशनल बैंक ने करीब 1.77 अरब डॉलर यानि 11,300 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा पकड़ा है। पंजाब नैशनल बैंक ने मुंबई के एक ब्रांच से जालसाजी के जरिए अनधिकृत ट्रांजैक्शन को पकड़ा है जो कुछ चुने हुए अकाउंट होल्डर को फायदा पहुंचा रहा था। बैंक ने बाम्बे स्टॉक ऐक्सचेंज को इसकी जानकारी दी है। इस फर्जीवाड़े का असर कुछ दूसरे बैंकों पर भी देखने को मिल सकता है।

समाचार एजेंसी के हवाले से इकोनॉमिक टाइम्स ने खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि, पीएनबी ने हालांकि इस फर्जीवाड़े में शामिल किसी शख्स का नाम नहीं लिया है, लेकिन कहा है कि उसने इसके बारे में जांच एजेंसियों को जानकारी दे दी है। बैंक ने बताया कि वह बाद में इस बात का आकलन करेगा कि क्या इन ट्रांजेक्शन से उसकी कोई देनदारी तो नहीं बनती है। इस जानकारी के बाद पीएनबी का शेयर 4 फीसदी से ज्यादा टूट गया। बुधवार को कारोबार में पीएनबी का शेयर 10% तक गिर गया।
गौरतलब है कि पीएनबी पहले से ही इस तरह के फर्जीवाड़े की जांच कर रहा है। पिछले सप्ताह सीबीआई ने कहा था कि उसने पीएनबी की शिकायत पर अरबपति जूलर नीरव मोदी के खिलाफ जांच शुरू की है। दरअसल, पीएनबी ने जूलर और कुछ अन्य पर 4.4 करोड़ डॉलर के फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह पता नहीं चल पाया है कि मौजूदा खुलासा इसी मामले से जुड़ा है या इससे अलग है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
