विजय माल्या पर अब एक और मुसीबत आन पड़ी है। वो यह कि उनकी किंगफिशर एयरलाइंस ब्रिटेन में एक केस हार गई है। इसमें उन्हें एक कंपनी को 9 करोड़ डॉलर क्लेम के तौर पर देने को कहा गया है। यह केस अब बंद हो चुकी किंगफिशन एयरलाइंस से जुड़ा था।

माल्या की कंपनी के खिलाफ सिंगापुर की बीओसी एविएशन नाम की कंपनी ने दायर किया था। खबरों के अनुसार मामला 2014 का है, तब किंगफिशर ने बीओसी से ने बीओसी से कुछ प्लेन लीज पर लिए थे। बीओसी एविएशन और किंगफिशर एयरलाइंस के बीच का यह मामला लीजिंग एग्रीमेंट को लेकर था।
किंगफिशर और बीओसी एविएशन के बीच चार प्लेन को लेकर डील हुई थी, जिसमें से तीन डिलिवर किए जा चुके थे। आपको बता दें कि माल्या पर भारतीय बैकों का 9 हजार करोड़ बकाया है। बीओसी एविएशन सिंगापुर और बीओसी एविएशन ने इस मामले में किंगफिशर एयरलाइंस और यूनाइटेड ब्रुवरीज का नाम लिया था। यूनाइटेड ब्रुवरीज में भी माल्या की बड़ी हिस्सेदारी है।


Click it and Unblock the Notifications