अक्सर ऐसा होता है कि कस्टमर के साथ शॉपकीपर नकली सामान बेचकर धोखाधड़ी करते हैं। हम चीजों की पहचान नहीं कर पाते हैं कि वो असली है नकली इसी का फायदा दुकानदार उठाते हैं। लेकिन अब परेशान होने वाली बात नहीं है क्योंकि अब सिर्फ एक मैसेज से आप पता कर लेंगे की आपने जो भी प्रोडक्ट खरीदा है वह असली है या नकली।
फार्मासेक्योर की है पहल
दरअसल, अमेरिकी कंपनी फार्मासेक्योर ने भारत समेत कुछ देशों में संबंधित कंपनियों के साथ मिलकर इस दिशा में पहल की है। शुरुआत में कंपनी ने यह सुविधा दवाओं के मामले में शुरु की थी। बाद में डेली यूज के प्रोडक्ट जैसे खाने-पीने की चीजें, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान, सौंदर्य प्रसाधन आदि के लिए भी अब यह सुविधा शुरु हो चुकी है।
प्रोडक्ट सेक्योर ईकाई से चलेगा पता
फार्मासेक्योर ने प्रोडक्ट सेक्योर के नाम से एक अलग ईकाई बनाई है। जिसके माध्यम से असली-नकली की जांच होगी, लेकिन आपको तो बस एक एसएमएस करना होगा और ज्यादा कुछ नहीं। कंपनी के अनुसार आप मैसेज के अलावा मोबाइल एप पर भी उत्पाद का बारकोड डालकर या वेबसाइट के जरिए यह पता लगा सकते हैं कि वस्तु असली है या नकली।
ऐसे होगी असली और नकली की पहचान
फार्मासेक्योर संस्था अन्य कंपनियों के साथ गठजोड़ कर उत्पाद के प्रत्येक बैच पर विशिष्ट कोड डालते हैं। इसके अलावा बैच संख्या, वस्तु के खराब होने की तारीख का भी उस पर जिक्र होता है। साथ ही उस पर फोन नंबर भी डालते हैं। ग्राहक संबंधित उत्पाद के कोड को टाइप कर अगर उस नंबर पर मैसेज भेजता है तो उसके मोबाइल पर तुरंत संदेश आता है कि वह प्रोडक्ट असली है या नकली।
इस तरह के सामान पर मिलेगी जानकारी
कंपनी जो भी जानकारी साझा करना चाहेगी जैसे कि एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य), एक्सपायरी डेट आदि सभी जानकारी एसएमएस के माध्यम से ग्राहकों को मिल जाएगी। फिलहाल, भारत में अभी यह सुविधा सिर्फ केबल बनाने वाली पॉलीकैब, औषधि कंपनी यूनिकेम एवं राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड की चीजों में ही मिलेगी। इसके अलावा आगे चलकर रोजमर्रा की चीजों और इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर भी यह सुविधा दी जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications