देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 294.71 अंकों की तेजी के साथ 34,300.47 पर और निफ्टी 84.80 अंकों की तेजी के साथ 10,539.75 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 197.58 अंकों की तेजी के साथ 34,203.34 पर खुला और 294.71 अंकों या 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,300.47 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,351.34 के ऊपरी और 34,115.12 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में 23 शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील 4.22 प्रतिशत, यस बैंक 2.89 प्रतिशत, पॉवरग्रिड 2.51 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 2.12 प्रतिशत और हीरो मोटो कॉर्प 2.07 प्रतिशत में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - एसबीआईएन 2.67 प्रतिशत, इंफोसिस 0.72 प्रतिशत, आईटीसी 0.53 प्रतिशत, एम एंड एम 0.43 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक 0.23 प्रतिशत।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 217.55 अंकों की तेजी साथ 16,852.46 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 290.40 अंकों की तेजी के साथ 18,463.38 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 63.25 अंकों की तेजी के साथ 10,518.20 पर खुला और 84.80 अंकों या 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,539.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,555.50 के ऊपरी और 10,485.40 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। ऊर्जा 1.87 प्रतिशत, रियल्टी 1.73 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुएं 1.65 प्रतिशत, उपभोक्ता सेवाएं 1.64 प्रतिशत और उद्योग 1.57 प्रतिशत में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के दूरसंचार प्रौद्योगिकी 0.43 प्रतिशत और प्रौद्योगिकी 0.34 प्रतिशत गिरावट रही। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 2,050 शेयरों में तेजी और 764 में गिरावट रही, जबकि 164 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
More From GoodReturns

भारतीय शेयर बाजार: आज ग्लोबल संकेतों से तय होगी दिशा

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications