किसानों के लिए एक खुशखबरी है। मध्यप्रदेश में भावांतर भुगतान योजना में रबी सीजन 2017-18 की फसलों के लिए किसानों के पंजीयन का कार्य साढ़े तीन हजार प्राथमिक कृषि सहकार समितियों में 12 फरवरी यानी कि आज से शुरु किया जा रहा है। आपको बता दें कि पंजीयन का यह काम अभी से लेकर मार्च तक चलेगा।
12 मार्च तक चलेगा रजिस्ट्रेशन
आधिकारिक जानकारी के अनुसार पंजीयन 12 मार्च तक चलेगा। किसान कल्याण एवं कृर्षि विभाग प्रमुख सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने पंजीयन व्यवस्था के संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और प्रबंध संचालन राज्य कृषि विपणन बोर्ड को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
कर्मचारियों को दिए जाएंगे प्रशिक्षण
रजिस्ट्रेशन के लिए राजस्व विभाग और मण्डी समितियों के कर्मचारियों एवं पोर्टल पर प्रदान की गई जानकरी अपलोड करने के लिए अधीकृत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिए जाने के संबंध में भी प्रमुख सचिव ने निर्देश जारी किए हैं।
2017 में शुरु की गई थी यह योजना
प्रदेश में रबी सीजन वर्ष 2017-18 में चना, सरसों, मसूर एवं प्याज के लिए गेहूं एवं धान का ई-उपार्जन करने वाली सभी प्राथमिक कृषि सरकारी समितियों में पंजीयन का कार्य किया जाएगा। मध्यप्रदेश में किसानों को मण्डियों के भाव के उतार-चढ़ाव से होने वाली हानि से बचाने के लिए भावांतर भुगतान योजना खरीफ-2017 में प्रारंभ की गई।
अब तक कुछ इस तरह से हुआ है भुगतान
योजना के पहले चरण में 1 लाख 28 हजार किसानों को 136 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। तो वहीं योजना के दूसरे चरण में 704 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान पंजीकृत किसानों को किए जाने की कार्यवाही की गई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
