सोमवार को राजस्थान का बजट पेश किया गया। ये राजस्थान सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने विधानसभा में बजट पेश किया कई लोकलुभावन घोषणाएं की गई हैं।
सीएम ने विकास कार्यों को गिनाया
सीएम राजे ने अपने बजट भाषण की शुरुआत प्रदेश में हुए विकास कार्यों को बताया। सीएम राजे ने बताया कि बाड़मेर रिफाइनरी के रिनिगोशियशन से प्रदेश के 40 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है। सीएम राजे ने बताया कि राजधानी जयपुर को विश्व पटल पर लाने का काम किया जा रहा है। इसमें जयपुर में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है।
किसानों का कर्ज माफ
सीएम राजे ने अपन बजट भाषण में किसानों को लेकर अहम घोषणा की है। इसमें 30 सितंबर तक किसानों ने जो कर्ज लिया है उसका 50 हजार रुपए और ओवरड्यू पर ब्याज माफ करने की घोषणा की गई है। कुल मिलाकर राजे सरकार ने किसानों के 8000 करोड़ रुपए के कर्ज माफी की घोषणा की है। इसके साथ ही 400 किलोवॉट के एक सब स्टेशन से 7 लाख नए बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे, जिसमें किसानों को 2 लाख कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे।
जयपुर में चलेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें
राजधानी जयपुर में 40 नई इलेक्ट्रॉनिक बसें चलाई जाएंगी और अन्नपूर्णा रसोई का विस्तार किया जाएगा। सभी जिला कलेक्टर कार्यालयों में अन्नपूर्णा रसोई योजना शुरु करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सीएम राजे ने आवास योजना का लाभ सभी को देने का वादा किया है।
भामाशाह कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी
राजस्थान में भामाशाह कार्डधारकों को 1 लाख रुपए तक का बीमा मुफ्त दिया जाएगा। वहीं राजस्थान में मिले तेल और गैस के भंडार से 2 लाख बैरल क्रूड ऑयल की खनन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए 12 हजार 500 करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य रखा गया है।
महिला कर्मियों का मानदेय बढ़ाने का एलान
सीएम राजे ने अपने बजट भाषण में कहा कि, राजस्थान में कृषक ऋण राहत आयोग का गठन किया जाएगा। महिला मानदेय कर्मियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा भंडार के जरिए सेनेट्री पैड्स की शुरुआत की जाएगी जिसे 76 करोड़ रुपए की योजना बनाई गई है।
युवाओं को सस्ती दरों पर मिलेगा कर्ज
सीएम राजे ने कहा कि, मिड डे मील योजना में अब दूध भी दिया जाएगा, वहीं लग्जरी टैक्स और एंटरटेनमेंट टैक्स अलग से देने की बजाय SGST के जरिए दिया जाएगा। सीएम राजे ने अपने बजट भाषण में युवाओं को सस्ती दरों पर कर्ज देने की भी बात कही। वहीं कर्ज पर ब्याज पर मिलने वाली सब्सिडी को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है।
बस में सफर मुफ्त!
पत्रकारों के लिए भी बजट में लुभावन योजना शुरु की गई। प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 25 लाख रुपए तक के लोन को ब्याज मुक्त करने का एलान किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री रसोई योजना शुरु की जाएगी जिससे 5 लाख बालिकाओं को लाभ मिलेगा। राजस्थान की बसों में अब 80 साल अधिक उम्र के यात्री मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे साथ ही उनके साथ सफर करने वाले व्यक्ति को किराए में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications