सुनने में थोड़ अटपटा सा लग रहा होगा लेकिन ये खबर बिल्कुल सच है। इसमें कोई हेरफेर या फिर गुमराह करने वाली जैसी बातें नहीं हैं। भारत का ये गांव अरुणाचल प्रदेश के तवांह जिले में है जिसका नाम बोमजा है। यहां रहने वाले सभी 'परिवार' करोड़पति हैं।
पूरी दुनिया में गांव की अमीरी की चर्चा
बोमजा गांव अपनी इस खासियत के कारण एशिया का सबसे अमीर गांव बन गया है। इस अमीर गांव की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस गांव के लोग करोड़पति क्यों बने और कैसे चर्चा में आया ये गांव इसके बारे में हम आपको आगे बता रहे हैं।
सेना के कारण गांव बना करोड़पति
दलअसल इस गांव के सभी परिवार भारतीय सेना के कारण करोड़पति बने हैं। हुआ यूं कि भारतीय फौज को तवांग में अपनी एक और यूनिट के लिए जमीन चाहिए थी। पर्वतीय स्थल पर यूनिट तैनात करना कठिन था इसलिए इस गांव को चुना गया।
हर परिवार बना करोड़पति
गांव के लोगों ने आर्मी का पूरा सहयोग किया और इसके बदले में रक्षा मंत्रालय की तरफ से हर परिवार को जमीन के बदले 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम अदा की गई। सभी परिवारों को चेक के माध्यम से सेना और मुख्यमंत्री पेमाखांडू की मौजूदगी में रकम अदा की गई।
सीएम खांडू ने किया ट्वीट
इस मुआवजे के बाद अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू ने ट्वीट करते हुए वितरित की गई रकम का पूरा आंकड़ा और ब्यौरा पेश किया। जिसमें उन्होंने बताया कि बोमजा गांव के 31 जमीन धारकों में 40 करोड़ 80 लाख 38 हजार 400 रुपए बतौर मुआवजा दिया गया है।
भारत का सबसे आमीर गांव
इसके बाद सीएम नए एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि, 'बोमजा गांव में सिर्फ 31 जमीनधारक (लैंड ओनर्स) हैं, अब ये भारत का सबसे आमीर गांव बन गया है। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण जी का इसके लिए धन्यवाद।'
31 परिवारों को 40.8 करोड़ रुपए का मुआवजा
रक्षा मंत्रालय ने 200.56 एकड़ जमीन के लिए कुल 31 परिवारों को 40.8 करोड़ रुपए के मुआवजे का चेक सौंपा है। इसमें 29 परिवारों को 1.4 करोड़ रुपए और अन्य एक परिवार को 2.4 करोड़ रुपए की रकम और बाकी बचे एक परिवार को 6.7 करोड़ रुपए की रकम बतौर मुआवजा सौंपी गई है। अरुणचल के सीएम पेमा खांडू ने खुल लोगों को एक समारोह में ये चेक वितरित किया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications