फोर्ब्स ने पहली बार क्रिप्टो करेंसी रखने वाले अमीरों की सूची जारी की है। इस सूची में उन लोगों के नाम हैं जिनके पास मूल्य के हिसाब से करोड़ों अरबों डॉलर की क्रिप्टो करेंसी है।
क्रिस लॉर्सन सबसे आगे
इस सूची में रिपल के सह- संस्थापक क्रिस लार्सन सबसे आगे हैं। लार्सन की क्रिप्टो मुद्राओं का मूल्य 7.5 से 8 अरब डॉलर है। बिना नियमन वाली क्रिप्टो मुद्राओं के मूल्य में हाल के समय में जोरदार तेजी आई है।
ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित
यह ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के आधार पर गोपनीय एल्गोरिदम के हिसाब से काम करती है। फोर्ब्स के अनुसार क्रिप्टो मुद्राओं बिटक्वाइन, एथेरियम और एक्सआरपी के औसत मूल्य में 2017 में 14,409 प्रतिशत का जोरदार उछाल आया है। ये तीनों मुख्य क्रिप्टो मुद्राओं में हैं।
1500 क्रिप्टोकरंसी चलन में
फोर्ब्स के अनुसार करीब 1,500 क्रिप्टो मुद्राएं इस समय चलन में हैं जिनका कुल मूल्य 550 अरब डॉलर है। 2017 की शुरुआत से इनके मूल्य में 31 गुना का इजाफा हुआ है। फोर्ब्स के संपादक रैंडल लेन ने कहा कि इस तरह की संपदा को सामने लाया जाना चाहिए।
जोसेफ ल्यूबिन दूसरे स्थान पर
इस सूची में 1.5 अरब डॉलर के क्रिप्टो मुद्रा मूल्य के साथ जोसेफ ल्यूबिन दूसरे स्थान पर हैं। चांगपेंग चाओ 1 से 1.2 अरब डॉलर के साथ तीसरे, कैमरन एंड टायलर विंकेलवास 90 करोड़ से 1.1 अरब डॉलर के साथ चौथे और मैथ्यू मेलन 90 करोड़ से 1.1 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
