अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आपको एक सुनहरा मौका दे रहा हे जिसके तहत आप यहां पर रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें की RBI असिस्टेंट के पदों पर कुल 27 भर्तियां कर रहा है। तो सरकारी नौकरी पाने के लिए आप भी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक कौन-कौन से पदों के लिए आवेदन फॉर्म उपलब्धता करा रहा है उसके लिए योग्यता क्या है आइए जानते हैं।
पद का नाम और योग्यता
रिजर्व बैंक असिस्टेंट के कुल 27 पदों पर नियुक्तियां कर रहा है। इसके लिए आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री आवश्यक है। दी गई योग्यता से ज्यादा पढ़ाई करने वाले भी संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष हो और अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। SC/ST और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। सभी पदों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपए है।
ऑनलाइन कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले http://ibps.sifyitest.com/rbirapwjan18/ पर आपको क्लिक करना होगा। यहां पर आकर आपको click here for you new registration पर आपको क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी पर्सनल डिटेल देनी होगी। इसके बाद लॉगिन करते हुए आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही आपका आवेदन फॉर्म आपके सामने होगा जिसमें आपको पूरी जानकारी देनी होगी। ऑनलाइन फॉर्म के साथ आपको स्कैन की गई फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। पूरी तरह से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
चयन करने की प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा के आधार पर उत्तीर्ण होने वाले आवेदकों का चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा। प्री एग्जाम की तारीख 6 अप्रैल 2018 हो सकती है। वहीं मुख्य परीक्षा 7 मई 2018 को हो सकती है।
याद रखने योग्य तारीखें
ऑनलाइन आवेदन/रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2018, आवेदन में सुधार करने की अंतिम तारीख भी 19 फरवरी है। तो वहीं आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2018 है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2018 से 19 फरवरी तक है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications