होंडा के तीन नए मॉडल, अगले वित्त वर्ष में किए जाएंगे पेश
जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर कंपनी ने आज ऑटो एक्सपो में अमेज के नये संस्करण समेत तीन नये वाहन प्रदर्शित किये। अमेज का यह संस्करण अगले वित्त वर्ष में बाजार में उतारा जाएगा।

कंपनी ने अगले तीन साल में भारतीय बाजार में छह नये मॉडल उतारने की योजना के तहत सीआर-वी तथा सेडान सिविक का भी नया संस्करण प्रदर्शित किया।
कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि निदेशक ताकाहिरो हचिगो ने यहां संवाददाताओं से कहा, हम भारतीय बाजार के लिए प्रतिबद्ध हैं और अगले तीन साल में छह नये मॉडल बाजार में उतारने वाले हैं। आज हमने तीन नये मॉडलों की घोषणा की है जिन्हें 2018-19 में बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने कहा कि सीआर-वी का नया संस्करण डीजल इंजन में होगा जबकि सिविक की 10वीं पीढ़ी डीजल और पेट्रोल दोनों में होगी।


Click it and Unblock the Notifications