अब फन पार्क, थीम पार्क, वॉटर पार्क, ज्वॉय राइड, मेरी-गो-राउंड और नृत्य नाटक जैसी जगहों पर आपको कम पैसे चुकाने पड़ेंगे। क्योंकि अब जीएसटी काउंसिल ने इन पार्कों में लगने वाली जीएसटी की दरों को घटा दिया है।
घटीं जीएसटी की दरें
जीएसटी परिषद ने 18 जनवरी, 2018 को हुई अपनी बैठक में थीम पार्कों, वाटर पार्कों, ज्वॉय राइड, मेरी-गो-राउंड और नृत्य नाटक (बैले) सहित मनोरंजन पार्कों में प्रवेश से संबंधित सेवाओं पर जीएसटी दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी है। इन सेवाओं पर अब तक 28 प्रतिशत की दर से वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगाया जाता था।
अपील के बाद कम हुई दरें
कई हलकों से प्राप्त अनुरोधों में यह दलील दी गई थी कि मनोरंजन पार्क सामाजिक माहौल को बेहतर करने के साथ-साथ सक्रिय रूप से मिलने वाले मनोरंजन के रूप में बच्चों एवं उनके परिवारों को भरपूर आनंद उठाने का मौका देते हैं, इसलिए इन पर लगने वाली जीएसटी दर घटाकर 18 प्रतिशत की जा सकती है।
25 जनवरी 2018 से नई दरें प्रभावीं
जीएसटी परिषद की इन सिफारिशों को प्रभावी बनाने वाली अधिसूचनाएं 25 जनवरी, 2018 को जारी की गई हैं। जिसके बाद, थीम पार्कों, वाटर पार्कों, ज्वॉय राइड, मेरी-गो-राउंड और नृत्य नाटक (बैले) सहित मनोरंजन पार्कों में प्रवेश पर अब 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी देय है।
दाम नहीं बढ़ने की उम्मीद
यह उम्मीद की जा रही है कि राज्य स्थानीय प्राधिकरणों (पंचायत/नगरपालिका/जिला परिषद) द्वारा मनोरंजन एवं आनंद पर वसूले जाने वाले टैक्स को नहीं बढ़ाएंगे, ताकि मनोरंजन पार्कों पर कर बोझ न बढ़े। इससे जीएसटी दर में कमी का लाभ बच्चों एवं उनके परिवारों को मिलना सुनिश्चित होगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications