शेयर बाजार में आए भूकंप से तमाम दिग्गजों को तगड़ा नुकसान हुआ है। दुनिया भर के शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। अमेरिका के डाओ जोंस में 11 अंको बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 2011 में इतनी बड़ी गिरावट आई थी। जाहिर है अमेरिका में आई गिरावट का असर बाकी देशों के शेयर मार्केट पर भी होगा। निक्कई, चीनी स्टॉक एक्सचेंज, भारतीय सेंसेक्स और निफ्टी पर इस गिरावट का बड़ा असर देखा गया।
तीन उद्योगपतियों के 775 अरब डूबे
दिग्गज निवेशकों की बात करें तो सिर्फ तीन उद्योगपतियों के ही 775 अरब रुपए की रकम एक दिन में डूब गई। अमेरिकी बाजार में आई गिरावट का फेसबुक, अमेजन समेत तमाम बड़े शेयर्स पर असर दिखा है। वॉरेन बफेट जैसे दिग्गज निवेशक को एक ही दिन में 6 प्रतिशत का नुकसान हुआ।
वॉरेन बफेट के 340 अरब रुपए डूबे
वारेन बफेट अमेरिकी बाजार में हुई ताबड़तोड़ बिकवाली का शिकार हुए। वॉरेन बफेट को एक ही दिन में 5.3 अरब डॉलर यानि कि करीब 340 अरब रुपए का नुकसान हुआ है। फिर भी वॉरेन बफेट की संपत्ति पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। बफेट अभी भी फोर्ब्स की लिस्ट में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अमीर व्यक्ति हैं।
ज्येफ बोजोस को भी हुआ तगड़ा नुकसान
वहीं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ज्येफ बोजोस को भी तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। बाजार में आई गिरावट से ज्येफ बोजोस की संपत्ति में 3.2 अरब डॉलर यानि कि 205 अरब रुपए की गिरावट देखी गई है। हालांकि इस गिरावट के बाद भी ज्येफ बोजोस दुनिया के नंबर एक अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।
फेसबुक को भी हुआ 230 अरब रुपए का नुकसान
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में भी बड़ा नुकसान हुआ है। जुकरबर्ग की संपत्ति में 3.6 अरब डॉलर यानि कि 230 अरब रुपए का नुकसान हुआ है। सोमवार को बाजार में हुई गिरावट से फेसबुक के शेयर 5 प्रतिशत तक गिर गए।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
