PNB का मुनाफा 11.06% से बढ़कर 230.11 करोड़ रुपए पहुंचा
पंजाब नेशनल बैंक का शुल्द्ध लाभ 31 दिसंबर, 2017 को समाप्त तिमाही में 11.06 प्रतिशत से बढ़कर 230.11 करोड़ रुपए पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में बैंक का लाभ 207.18 करोड़ रुपए था। समीक्षाधीन अवधि में पीएनबी की कुल आय 8.02 प्रतिशत से बढ़कर 15,257.50 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 14,123.98 करोड़ रुपए थी। बैंक की सकल एनपीए 13.70 प्रतिशत से घटकर 12.11 प्रतिशत रही।

बैंक ने कहा कि उसका शुद्ध एनपीए भी दिसंबर 2015 में 9.09 प्रतिशत से घटकर 7.555 प्रतिशत रह गया है। तीसरी तिमाही में बैंक का कुल प्रावधान और आकस्मिक खर्च 74 प्रतिशत बढ़कर 4,466.68 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एक साल पहले यह 2,562.19 करोड़ रुपए था।


Click it and Unblock the Notifications