जनवरी में देश के सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में तेजी दर्ज की गई है। सर्विस पर्चेजिंग मैनेजर इंडेक्स (PMI) जनवरी महीने में 51.7 पर रहा है। यह सोमवार को निक्केई की ओर से जारी की गई जानकारी में बताया गया है। दिसंबर महीने के दौरान सर्विस पीएमआई में मामूली बढ़त दर्ज की गई थी। दिसंबर 2017 में यह 50.9 के स्तर पर था। वहीं नवंबर महीने में सर्विस पीएमआई 48.5 के स्तर पर था।

पीएमआई में 50 से ज्यादा का स्तर अर्थव्यवस्था में विस्तार और 50 से नीचे का स्तर अर्थव्यवस्था में संकुचन की स्थिति को दर्शाता है। जनवरी में भारत सेवा अर्थव्यवस्था में सुधार देखने को मिला है। यह स्तर जून 2017 के बाद से सबसे मजबूत है। साथ ही इसके मांग में सुधार देखने को मिला है।
भारतीय सेवा प्रदाताओं ने जनवरी महीने में लगातार पांचवें महीने पिछले लंबित कार्यों और नए कारोबारी ऑडर्स से मद्देनजर कार्यबल में विस्तार किया है। इसके अलावा सितंबर महीने से रोजगार सृजन की दर सबसे ज्यादा रही है।
तो वहीं विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर जनवरी में तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। इसके मुख्य कारण कारखानों का उत्पादन, नए ऑर्डर और रोजगार वृद्धि का धीमा रहना माना जा रहा है। निक्केइ इंडिया का विनिर्माण PMI जनवरी में कमजोर होकर 52.4 पर पहुंच गया जबकि दिसंबर महीने में यह 60 महीने के उच्च स्तर यानी 54.7 पर रहा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications