बजट प्रस्तावों पर चिंता तथा वैश्विक स्तर पर चले बिकवाली के दौर से शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 310 अंक और टूट गया। इससे पहले शुक्रवार को बाजार 840 अंक नीचे आया था। इन दो दिनों में निवेशकों की पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डूब गई।

एक फरवरी को बजट पेश होने के बाद दो सत्रो में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,150 अंक टूट चुका है। सेंसेक्स आज 309.59 अंक या 0.88 प्रतिशत के नुकसान से 34,757.16 अंक पर आ गया। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 839.91 अंक या 2.34 प्रतिशत टूटा था। बिकवाली के दौर के बीच दो दिन में बंबई शेयर बाजार की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5,04,253 करोड़ रुपये घटकर 1,47,95,747 करोड़ रुपये पर आ गया।
सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 309.59 अंकों की गिरावट के साथ 34,757.16 पर और निफ्टी 94.05 अंकों की गिरावट के साथ 10,666.55 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 347.9 अंकों की गिरावट के साथ 34,718.85 पर खुला और 309.59 अंकों या 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 34,757.16 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,874.17 के ऊपरी और 34,520.80 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में 11 शेयरों में तेजी रही। भारती एयरटेल (4.20 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.12 फीसदी), पॉवरग्रिड (2.08 फीसदी), आईटीसी (1.43 फीसदी) और सन फार्मा (1.08 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
