देश के शेयर बाजारों में अगले सप्ताह निवेशकों की नजर आरबीआई द्वारा ब्याज दरों पर किए जाने वाले फैसले पर रहेगी। इसके अलावा प्रमुख कंपनियों की दूसरी तिमाही के नतीजे, घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़े, वैश्विक बाजारों के रुझान, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के रुख, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतें बाजार की चाल तय करेंगी।
7 फरवरी को पेश होगी मौद्रिक नीति की समीक्षा
आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा यानि एमपीसी 6 और 7 फरवरी को होनी है। एमपीसी अपने फैसले की घोषणा 7 फरवरी को करेगी। एमपीसी ने 5-6 दिसंबर 2017 को हुई अपनी पिछली बैठक में, वित्तवर्ष 2017-18 की अपनी पांचवीं द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में बढ़ती महंगाई का हवाला देते हुए प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था। केंद्रीय बैंक ने पुनर्खरीद दर या वाणिज्यिक बैंकों के लिए अल्पकालिक ऋण दर यानि रेपो रेट को छह फीसदी पर बनाए रखा था। इसी तरह रिवर्स रेपो रेट भी 5.75 फीसदी पर बरकरार रखा था।
प्रमुख कंपनियो के तिमाही नतीजे होंगे जारी
अगले सप्ताह जिन प्रमुख कंपनियों के तिमाही आंकड़े जारी होंगे, उनमें बॉश और टाटा मोटर्स अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा सोमवार 5 फरवरी को करेंगे। हीरो मोटोकॉर्प और ल्यूपिन अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों को मंगलवार 6 फरवरी को जारी करेंगे। सिप्ला और आयशर मोटर्स अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा बुधवार 7 फरवरी को करेंगे। बीपीसीएल, एचपीसीएल, एमएंडएम, ओएनजीसी, एसबीआई और टाटा स्टील की चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे शुक्रवार को जारी होंगे।
व्यापक आर्थिक मोर्चे पर भी जारी होंगे आंकड़े
व्यापक आर्थिक मोर्चे पर मार्किट इकोनॉमिक्स देश के सेवा क्षेत्र के प्रदर्शन का जनवरी का सर्वेक्षण सोमवार 5 फरवरी को जारी करेगी। निक्केई सर्विसेज पीएमआई सूचकांक 2017 के दिसंबर में 50.9 पर था और इसके पिछले महीने 48.5 पर था। इस सूचकांक में 50 से ऊपर का अंक तेजी और 50 से कम अंक मंदी का संकेत है।
चाइना और जापान के भी आंकड़ें होंगे जारी
वैश्विक मोर्चे पर, काइशिन चाइना कंपोजिट पीएमआई का जनवरी का आंकड़ा सोमवार 5 फरवरी को जारी होगा तथा काइशिन चायना सर्विसेज पीएमआई का जनवरी का आंकड़ा भी इसी दिन घोषित किया जाएगा। जापान के निक्केई सर्विसेज पीएमआई का जनवरी का आंकड़ा सोमवार 5 फरवरी को जारी होगा, साथ ही यूस मार्किट कंपोजित पीएमआई का जनवरी का आंकड़ा तथा यूएस मार्किट सर्विसेज पीएमआई का जनवरी का आंकड़ा भी सोमवार 5 फरवरी को ही जारी किया जाएगा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications