भारत में कार की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। शहर से लेकर गांवों तक लोग अपने लिए कार खरीदना चाहते हैं। पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली औ मुंबई जैसे शहरों में कार की खरीद में रिकॉर्ड तेजी देखी गई है। इनमें से कुछ ऐसी कार हैं जिनकी बिक्रि सबसे ज्यादा हुई है। इन कार के दाम तो कम हैं लेकिन फीचर्स अच्छे हैं जिससे ये कारें भारत में खूब बिक रही हैं। ऐसी ही टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कार की लिस्ट के बारे में हम यहां आपको बता रहे हैं।
रेनो क्विड
लिस्ट में 10वें स्थान पर रेनो क्विड है। हैचबैक श्रेणी की ये कार नौकरीपेशा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस कार की कीमत 2.76 लाख रुपए से शुरु होती है से शुरु होती है, इसलिए यह ज्यादा लोगों की पहुंच में भी है। कार दिखने में स्टाइलिश है। साल 2017 में रेनो क्विड की 11 हजार 832 यूनिट्स बिक गई थीं।
मारुति स्विफ्ट
लिस्ट में 9वें स्थान पर मारुति की लोकप्रिय कार स्विफ्ट है। इस कार की कीमत 4.80 लाख रुपए से शुरु होती है। ये कार भी हैचबैक श्रेणी में है। साल 2018 में इस कार की 12 हजार 631 यूनिट्स की बिक्रि हुई थी।
हुंडै एलीट आई 20
हुंडै की आई सीरीज की आई-20 कार तेजी से लोगों के बीच जगह बना रही है। हुंडै की एलीट आई-20 कार की कीमत 5.29 लाख रुपए से शुरु होती है। साल 2017 में इस कार की 11 हजार 832 यूनिट्स बिक गई थी।
मारुति विटारा ब्रेजा
मारुति विटारा ब्रेजा आईपीएल के दौरान खूब दिखाई गई। आईपीएल 2017 में कमेंट्री के दौरान भी इस कार की तारीफें होती रहती थी जिसके चलते इस कार की बिक्री में काफी तेजी देखी गई है। विटारा ब्रेजा की कीमत 7.36 लाख रुपए से शुरु होती है, कॉम्पेक्ट एसयूवी की श्रेणी में कार काफी प्रसिद्ध है। 2017 में इस कार की कुल 14 हजार 649 यूनिट्स की बिक्री हुई।
मारुति वैगनार
मध्यम वर्ग की सबसे लोकप्रिय कार है मारुति वैगनार। मारुति वैगनार तमाम लोगों की पहली कार बनी। साल 2017 में इस कार की कुल 13 हजार 907 यूनिट्स बिक गई थीं। वैगनार की भारत में कीमत 4.22 लाख रुपए से शुरु होती है।
हुंडै ग्रांड आई 10
आई 10 युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इस कार की कीमत 4.63 लाख रुपए से शुरु होती है है। साल 2017 में इस कार की कुल 12 हजार 306 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
मारुति बलिनो
मारुति की एक और इस लिस्ट में शामिल है। मारुति बलिनो इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। इस का कीमत 5.40 लाख रुपए से शुरु होती है। साल 2017 में इस कार की कुल 17 हजार 190 यूनिट्स की बिक्रि हुई थी।
मारुति अल्टो के10
लिस्ट में तीसर नंबर पर भी मारुति की ही कार है। तीसरे नंबर पर कब्जा किया है मारुति आल्टो ने जिसकी कीमत 3.41 लाख रुपए से शुरु होती है। साल 2017 में इस कार की कुल 23 हजार 830 यूनिट्स बिक चुकी थीं।
अल्टो 800
भारत की सबसे लोकप्रिय कार की लिस्ट में अल्टो 800 शामिल है। साल 2017 में इस कार की कुल 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक गई थी जो कि मारुति की पूरे भारत में फैले नेटवर्क का 17 प्रतिशत है। इस कार की भारत में कीमत 2.764 लाख रुपए से शुरु होती है।
मारुति स्विफ्ट डिजायर
कॉम्पैक्ट सिडान कार की लिस्ट में मारुति स्विफ्ट डिजायर पहले स्थान पर है। मध्यम वर्ग में ये कार काफी पसंद की जा रही है। स्विफ्ट में मजबूत इंजन और बेहतर माइलेज है, साथ ही ये कार पेट्रोल पर चलती है जिससे प्रदूषण कम होता है। भारत में स्विफ्ट डिजायर की कीमत 5.56 लाख रुपए से शुरु होती है। साल 2017 में इस कार की कुल 34 हजार 305 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications