LTCG टैक्स का असर, सेंसेक्स 840 निफ्टी 256 अंक गिरकर हुआ बंद

शेयर बाजार में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बजट 2018 में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स के एलान के बाद से सेंसेक्स लगातार गोता लगा रहा है। शुरक्रवार को सुबह सेंसेक्स 300 अंको की गिरावट के साथ खुला और अब 840 अंको की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में हुई ये गिरावट 2.34 प्रतिशत की है जो कि साल 2018 की सबसे बड़ी गिरावट है। गिरावट के बाद सेंसेक्स 35,066.60 के अंक पर बंद हुआ।

256 अंक गिरा निफ्टी

256 अंक गिरा निफ्टी

वहीं निफ्टी भी बाजार में आई गिरावट से बच नहीं सका। निफ्टी में रिकॉर्ड 265.30 अंको की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी किसी तरह अपने 10 हजार के स्तर को बरकरार रख सका। निफ्टी में 2.33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 256.30 अंको की गिरावट से निफ्टी 11,760.60 अंक पर गिरकर बंद हुआ।

निफ्टी 11 हजार से नीचे

निफ्टी 11 हजार से नीचे

पिछले कुछ दिनों से निफ्टी लगातार अच्छा कारोबार कर रहा था जिससे निफ्टी 11 हजार अकों के आंकड़े से भी आगे निकल गया था। निफ्टी के शानदार कारोबार से निवेशकों में उत्साह देखा गया था लेकिन LTCG टैक्स के एलान के बाद निफ्टी 11 हजार के आंकड़े से नीचे चला गया है।

सेंसेक्स 36 हजार से नीचे

सेंसेक्स 36 हजार से नीचे

कारोबारी सूचकांक सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 840 अंको से अधिक नीचे गिर गया। हाल ही में सेंसेक्स ने 36 हजार का जादुई आंकड़ा पार कर लिया था लेकिन हाल ही में हुई गिरावट के बाद सेंसेक्स 35 हजार के आंकड़े पर आ गया है। सेंसेक्स में ये गिरावट LTCG टैक्स में ऐलान के बाद आई है।

सिर्फ 2 सेक्टर्स में दिखी तेजी

सिर्फ 2 सेक्टर्स में दिखी तेजी

सेंसेक्स के 30 में से केवल दो शेयरों टीसीएस 0.3 प्रतिशत व हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.10 प्रतिशत में तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - बजाज ऑटो 4.90 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 4.28 प्रतिशत, मारुति 4.28 प्रतिशत, रिलायंस 4.07 प्रतिशत और टाटा स्टील 3.82 प्रतिशत तक गिरावट देखी गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट

मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 696.20 अंकों की गिरावट के साथ 16,574.70 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 869.87 अंकों की गिरावट के साथ 17,847.53 पर बंद हुआ।

बिटक्वाइन 20 फीसदी की गिरावट

बिटक्वाइन 20 फीसदी की गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो जापान में शेयर बाजारों में बिटक्वाइन की कीमत में 20 फीसदी की गिरावट आई है। यह गिरावट क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज ऑपरेटर कॉइनचेक के मुख्यालय की शुक्रवार को हुई जांच के बाद इस आभासी मुद्रा में गिरावट दर्ज की गई।

साइबर हमले का असर

साइबर हमले का असर

एक सप्ताह पहले हुई साइबर हमलों के मद्देनजर यह जांच हो रही है। जापान के दो मुख्य बाजारों में शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे के बाद बिटक्वाइन 8,011 डॉलर से नीचे लुढ़क गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+