आयकर विभाग ने बिटकॉइन में अपना पैसा लगाने वाले कुछ लाख लोगों को नोटिस भेजे हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने कहा है कि अब विभाग इस तरह के निवेश पर टैक्स वसूली का प्रयास कर रहा है। चंद्रा ने कहा है कि कर अधिकारियों के संज्ञान में आया है कि इस तरह के कई निवेशकों ने उन्हें हुए लाभ पर एडवांस टैक्स नहीं दिया है। वहीं कुछ दूसरों ने पिछले टैक्स रिटर्न में इसके बारे में स्पष्ट नहीं किया है।

आपको बता दें कि विभाग ने पिछले साल दिसंबर में इन एक्सचेंजों में अखिल भारती स्तर पर सर्वे किया था। उन्होंने कहा कि हमने ऐसे कई निवेशकों को नोटिस भेजे हैं। इनमें से कई ने टैक्स अदा करने की सहमति दी है। जहां तक बिटकॉइन में किए गए निवेश का सवाल है, हम निश्चित रुप से उनसे टैक्स वसूलेंगे।
सीबीडीटी प्रमुख ने नोटिसों की संख्या के बारे में बताया कि यह 'कुछ लाख' हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में कहा था कि बिटकॉइन सहित सभी क्रिप्टोकरेंसी गैरकानूनी हैं और सरकार उन्हें समाप्त करने के लिए पूरा प्रयास करेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
