पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी है। सरकारी बैंक पीएनबी ने 1 फरवरी से थोक जमा पर ब्याज दरों में 1.35 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। थोक जमा की श्रेणी में एक करोड़ रुपए या उससे अधिक की राशि की जमाएं आती हैं। बैंक ने एक बयान में कहा कि संशोधन के बाद 46-179 दिनों की सावधि जमा पर ब्याज दर 1.35 प्रतिशत बढ़कर 6.25 प्रतिशत हो गई है।

नई ब्याज दरें 1 फरवरी से प्रभावी हो गई हैं। इसी तरह 180 दिन से एक साल से कम की सावधि जमा पर ब्याज दर बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत हो गई है। पहले यह दर 5 प्रतिशत थी एक साल और उससे अधिक की परिपक्वता अवधि पर ब्याज दर 0.75 प्रतिशत प्रतिशत बढ़ाई गई है।
इससे पहले एसबीआई ने थोक जमा पर ब्याज दरें बढ़ाई थीं। स्टेट बैंक के अनुसार 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के फिक्स डिपॉजिट पर 46 दिन से 179 दिन और 180 दिन से 210 दिन की जमा योजनाओं पर ब्याज की दर को 4.85 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत सालाना कर दिया गया है।
फिलहाल, 7 दिन से 45 दिन तक की जमा योजनाओं पर ब्याज की दर को 4.75 से बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत ही किया गया है। 211 दिन से लेकर 1 वर्ष की जमा योजना पर ब्याज दर को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत, 1 वर्ष से 455 दिन और 456 दिन से 2 वर्ष तक की जमा योजनाओं पर दर को 5.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को इन सभी जमा योजनाओं पर सामान्य नागरिकों के मुकाबले 0.50 प्रतिशत अधिक ब्याज दिया जाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
