देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को 2018-19 का आम बजट पेश होने के बाद गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 58.36 अंकों की गिरावट के साथ 35,906.66 पर और निफ्टी 10.80 अंकों की गिरावट के साथ 11,016.90 पर बंद हुआ।

आम बजट पर शेयर बाजारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। शुरू में बाजारों में तेजी थी, लेकिन दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (LTCG) टैक्ल की घोषणा के बाद से इसमें गिरावट होने लगी। अब एक साल बाद शेयर बेचने पर अगर एक लाख रुपये का मुनाफा होता है तो इस पर 10 फीसदी कर चुकाना होगा।
अभी एक साल से कम समय में शेयर बेचने पर 15 फीसदी का अल्पकालिक पूंजी लाभ कर देना होता है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए कर से सरकार को 36,000 करोड़ रुपये की आय होगी।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 83.97 अंकों की तेजी के साथ 36,048.99 पर खुला और 58.36 अंकों या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 35,906.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,256.83 के ऊपरी और 35,501.74 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 93.30 अंकों की गिरावट के साथ 17,270.90 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 0.63 अंकों की तेजी के साथ 18,717.40 पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
