आम बजट 2018 वित्त मंत्री अरुण जेटली के द्वारा प्रस्तुत किया जा चुका है। अब बारी है इस बजट पर आम लोगों, विपक्ष पाटी और अन्य राजनीतिज्ञ की प्रतिक्रियाओं के बारे में जानने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विपक्षी नेताओं ने बजट पर अपनी टिप्पणी दी है।
पीएम मोदी ने बजट को बताया विकासोन्मुखी
नए बजट पर मोदी ने कहा कि सैलरी वर्ग को दी गई टैक्स राहत के लिए मैं वित्त मंत्री अरुण जेटली का आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री ने बजट को विकासोन्मुखी बताया है। प्रधानमंत्री ने बजट को दलित, शोषित, पीड़ित, वंचित और गरीबों का बजट बताया है।
बजट किसानों के हित में: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने अपनी बजट प्रतिक्रया में कहा कि बजट में किसानों की आय को डेढ़गुना ज्यादा करने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट गरीब और किसानों की चिंता को दूर करने वाला बजट है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार का बजट 1 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है।
बीजेपी शासित राज्यों के सीएम ने की बजट की तारीफ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट को अचछा बताया है और अरुण जेटली को बधाई दी है। वहीं महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणडनवीस ने बजट की तारीफ की है और इसे आम जनता का बजट बताया है।
कांग्रेस ने की बजट की आलोचना
कांग्रेस पार्टी की तरफ से पहली प्रतिक्रिया लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से आई है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट की आलोचना की और कहा कि ये सिर्फ एक चुनावी बजट है। वहीं अभी तक बजट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
बजट से निराशा हाथ लगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं इस बजट से कुछ ज्यादा की उम्मीद कर रहा था लेकिन मुझे निराशा हाथ लगी। कांग्रेस के नेता और विधायक अल्पेश ठाकोर ने बजट की आलोचना की है और इसे बीजेपी का घोषणा पत्र बताया है।
ये पकौड़ा बजट है: संजय सिंह
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बजट महिलाओं, नौकरीपेश और आम लोगों पर तमाचा है। वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बजट पर तंज कसते हुए कहा कि ये बजट जुमला बजट है जिसे पकौड़ा बजट भी कहा जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
