आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री अरुण जेटली आम बजट 2018 प्रस्तुत करने जा रहे हैं। यह उनका पांचवा बजट होगा इसलिए लोगों को इस सरकार से काफी उम्मीदें होंगी। अब देखना यह है कि अरुण जेटली लोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं। तो आइए जानते हैं कि वित्त मंत्री का दिन भर का आज का कार्यक्रम किस तरह से चलेगा।
सबसे पहले पहुंच रहे हैं नार्थ ब्लॉक में
सबसे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली वित्त मंत्रालय के नार्थ ब्लॉक में पहुंच चुके हैं। यहां पर वह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और फिर राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रपति भवन में वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और बजट की कॉपी पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर लेंगे। इसके बाद वह यहां से सीधे संसद के लिए रवाना होंगे।
10 बजे पहुंच जाएंगे संसद भवन
अरुण जेटली सुबह 10 बजे संसद भवन पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही बजट की कॉपियां भी कड़ी सुरक्षा में संसद में पहुंच जाएगी। पूरी जांच होने के बाद संसद के भीतर लेकर जाया जाएगा। इसके बाद जेटली कैबिनेट मीटिंग में शामिल होंगे। इस दौरान बजट कैबिनेट को दिखाया जाएगा और कैबिनेट बजट को अपनी मंजूरी देगा।
11 बजे से शुरु हो जाएगा बजट भाषण
कैबिनेट से मंजूरी मिलने के कुछ देर बाद वह सदन में पहुंचेंगे और करीब 11 बजे वह बजट को लोकसभा में रखेंगे। इसके बाद बजट भाषण शुरु हो जाएगा। बजट भाषण के 2 घंटे होने की उम्मीद है। हालांकि बजट भाषण खत्म होने में कितना समय लगेगा, ये पूरी तरह से वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निर्भर करेगा। बजट भाषण खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस का दौर शुरु हो जाएगा।
प्रेस कांफ्रेंस 4 बजे तक होने की संभावना
ऐसा अनुमान है कि शाम 4 बजे तक प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं। प्रेस कांफ्रेंस में वह सवालों के जवाब देंगे और बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करेंगे। बजट भाषण होने के बाद देश के आम लोगों के साथ ही नेताओं और कारोबारियों की भी प्रतिक्रियाएं आने लगेंगी। इसके अलावा पीमए नरेंद्र मोदी सहित सरकार के अन्य नेता भी बजट को लेकर अपनी राय रखेंगे। तो वहीं विपक्ष पार्टी के नेता भी बजट की कमियां और खूबियां गिनाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
