अगर आप भारतीय स्टेट बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा संभल जाइए। इसकी वजह है बैंक डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर दिया है। इसलिए आप एसबीआई से अब सस्ते कर्ज की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। बैंक ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि वह लेंडिंग कारोबार में कॉम्पिटिशन बढ़ाने की तैयारी में लगा हुआ है। मंगलवार को एसबीआई ने बल्क डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 0.50 से 1.40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की घोषणा की है।
बढ़ गया एसबीआई का डिपॉजिट रेट
रेटिंग एजेंसी इकरा ने मंगलवार को जारी रिर्पोट में कहा है कि चालू वित्त वर्ष में अब तक 2.02 लाख करोड़ रुपए की राशि बतौर कर्ज बांटी गई है। इसी अवधि में बैंकों में जमा राशि के तौर पर 1.27 लाख करोड़ रुपए आए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बैंकों को कर्ज बांटने के लिए ज्यादा से ज्यादा राशि जनता से जुटानी होगी। यह काम डिपॉटिज रेट बढ़ाकर ही संभव होगा।
1 करोड़ से अधिक की राशि बल्क डिपॉजिट की श्रेणी में
इकरा के अनुसार बीते एक साल में बैंक की जमा दरों में 2.40 प्रतिशत की औसतन कटौती हो चुकी है। इसलिए अब इसमें बढ़ोत्तरी होनी तय है। इकरा की इस बात को एसबीआई की घोषणा से पुख्ता आधार भी मिल गया है। एसबीआई ने फिलहाल बल्क डिपॉजिट पर जमा दरें बढ़ाकर इसकी शुरुआत की है। 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि की सावधि जमा को बल्क डिपॉजिट की श्रेणी में रखा जाता है।
ब्याज दरों में 4.85-6.25 की बढ़ोत्तरी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 46 से 210 दिनों तक के लिए बल्क जमाओं पर देय ब्याज दरों को 4.85 प्रतिशत सालाना से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया है। एक वर्ष की अवधि की बल्क जमाओं पर ब्याज दरों को भी एक प्रतिशत बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत किया गया है। बैंक ने बुजुर्गों को भी आकार्षित करने की कोशिश की है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक वर्ष से 455 दिनों तक की जमा योजनाओं पर ब्याज दर 5.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.75 प्रतिशत किया गया है।
आर्थिक सर्वे में भी दिया गया था संकेत
जमा योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ाने को कर्ज महंगा करने के पहले कदम के तौर पर देखा जाता है। सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने के बाद सुब्रमण्यन ने भी महंगे कर्ज का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था एक तरफ महंगाई बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ विकास दर भी स्पीड पकड़ रही है। ऐसे में रिजर्व बैंक के पास आने वाले महीनों में ब्याज दरों में कटौती करने का विकल्प नहीं रहेगा। आपको बता दें कि RBI सात फरवरी को मौद्रिक नीति की समीक्षा पेश करने वाला है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications