क्या आपको पता है कि भारत दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल है जिन्हें अमीर देशों की श्रेणी में रखा जाता है। टॉप-10 की लिस्ट में भारत भी शामिल है। इस लिस्ट में एशिया के सिर्फ तीन देश हैं जिसमें भारत, चीन और जापान है। आइए देखते हैं इस लिस्ट में भारत किस स्थान पर है।
इटली
लिस्ट में 10वें नबर पर यूरोपीय देश इटली है। इस लिस्ट में प्रत्येक देशवासी की संपत्ति को जोड़ कर तैयार किया गया है। इस लिहाज से इटली की कुल संपत्ति 4 हजार 276 अरब डॉलर है।
ऑस्ट्रेलिया
लिस्ट में 9वें स्थान पर महाद्वीपीय देश ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलिया की कुल संपत्ति 6 हजार 142 अरब डॉलर है। ऑस्ट्रेलिया की आबादी बेहद कम है और देश का 60 प्रतिशत भूभाग रेगिस्तान है।
कनाडा
अमीर देशों की लिस्ट में 8वें स्थान पर अमेरिका का पड़ोसी देश कनाडा है। कनाडा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। कनाडा की कुल संपत्ति 6 हजार 393 अरब डॉलर है।
फ्रांस
अमीर देशों की लिस्ट में अगला यूरोपीय देश फ्रांस है। फ्रांस इस लिस्ट में 7वें स्थान पर है। फैशन और नए ट्रेंड्स के लिए प्रसिद्ध फ्रांस के पास 6 हजार 649 अरब डॉलर की संपत्ति है।
भारत
अमीर देशों की लिस्ट में 6ठें स्थान पर अपना देश भारत है। भारत को धनी देशों की लिस्ट में छठा स्थान मिला है। भारत की कुल संपत्ति 8 हजार 230 अरब डॉलर है। कुल संपत्ति से मतलब हर देश और शहर में रहने वाले सभी व्यक्तियों की निजी संपत्ति से है। इसमें उनकी देनदारियों को घटाकर सभी संपत्तियां जिसमें प्रॉपर्टी, नकदी, शेयर, कारोबारी हिस्सेदारी होती है उसे शामिल किया जाता है।
जर्मनी
अमीर देशों की लिस्ट में 5वें स्थान पर जर्मनी है। जर्मनी की अर्थव्यवस्था यूरोप में सबसे ज्यादा मजबूत है। ब्रिटेन और फ्रांस का नंबर जर्मनी के बाद ही आता है। जर्मनी की कुल संपत्ति 9 हजार 660 अरब डॉलर है।
ब्रिटेन
अमीर देशों की लिस्ट में ब्रिटेन चौथे स्थान पर है। ब्रिटेन के पास 9 हजार 919 अरब डॉलर की संपत्ति है।
जापान
लिस्ट में तीसरे स्थान पर एशियाई देश जापान है। तकनीक और अनुशासन के मामले में पूरी दुनिया से आगे जापान के पास कुल 19 हजार 522 अरब डॉलर की संपत्ति है।
चीन
अमीर देशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारत का पड़ोसी चीन है। तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था चीन के पास 24 हजार 803 अरब डॉलर की संपत्ति है।
अमेरिका
लिस्ट में पहले स्थान पर उम्मीद के मुताबिक अमेरिका है। अमेरिकी की कुल संपत्ति चीन और जापान की संपत्ति से बहुत ज्यादा है। अगर भारत चीन और जापान तीनों की संपत्ति को जोड़ दिया जाए तो भी कुल कीमत अमेरिका की संपत्ति से कम होगी। अमेरिका के पास 64 584 अरब डॉलर की संपत्ति है। ये रिपोर्ट न्यू वर्ल्ड वेल्थ में प्रकाशित की गई थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
