अगर आप रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद काम की है। जियो यूजर्स के मिलने वाली सुविधाएं अब कभी भी बंद हो सकती है। या फिर इन सुविधाओं के लिए आपको अतिरिक्त पैसे देने पड़ सकते हैं।
बंद हो सकती है प्राइम मेंबरशिप की सर्विसें!
रिलायंस जियो के प्राइम मेंबर ग्राहकों को मोबाइल टीवी, सिनेमा, समाचार, मैगजीन, गानों समेत तमाम सुविधाएं मिलती हैं। प्राइम मेंबर्स के लिए ये सुविधाएं 31 मार्च 2018 तक चलती रहेंगी। उसके बाद ये सुविधाएं बंद हो सकती हैं या फिर इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आपको ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं।
कंपनी की तरफ से नहीं हुआ कोई आधिकारिक एलान!
हालांकि रिलायंस जियो की तरफ से अभी इन सर्विसों को बंद करने को लेकर किसी तरह का एलान नहीं किया गया है फिर भी लोगों में इस बात की आशंका है कि 31 मार्च के बाद ये सर्विसे या तो बंद हो सकती हैं या फिर इनके लिए अतिरिक्त पैसे देने पड़ेंगे।
खुशखबरी भी पढ़ लीजिए
हालांकि जियो ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी भी है। जियो के प्राइम ग्राहकों को अब पहले से ज्यादा 4जी डाटा मिलेगा और इसके लिए उन्हें अतिरिक्त पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे। जियो के 26 जनवरी रिपब्लिक डे ऑफर के जरिए लोग ज्यादा डाटा का लाभ उठा सकते हैं।
अतिरिक्त डाटा का लाभ
जियो के 449 रुपए के रीचार्ज पर पहले आपको 1 जीबी 4जी डाटा प्रतिदिन मिलता है जिसे अब बढ़ा दिया गया है। अब 449 रुपए के रीचार्ज पर आपको 94 दिन की वैधता मिलेगी साथ ही 136.5 जीबी डाटा मिलेगा। यानि प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा आपको मिलेगा।
399 रुपए के एलान पर क्या है ऑफर?
वहीं सबसे ज्यादा लोकप्रिय रीचार्ज ऑफर 399 रुपए के रीचार्ज पर आपको 84 दिन की वैधता मिलेगी साथ ही 126 जीबी डाटा मिलेगा। यानि प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा आपको मिलेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
