सोमवार को आर्थिक सर्वे पेश होने के बाद देश के शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी गई, प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 232.81 अंकों की तेजी के साथ 36,283.25 पर और निफ्टी 60.75 अंकों की तेजी के साथ 11,130.40 पर बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अब तक की सर्वाधिक तेजी के साथ बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 55.92 अंकों की तेजी के साथ 36,106.36 पर खुला और 232.81 अंकों या 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 36,283.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,443.98 के ऊपरी और 36,093.36 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी रही। मारुति (3.85 प्रतिशत), एचडीएफसी (2.66 प्रतिशत), टीसीएस (2.48 प्रतिशत), कोटक बैंक (2.02 प्रतिशत) और हीरो मोटोकॉर्प (1.97 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -डॉ. रेड्डी (5.92 प्रतिशत), भारती एयरटेल (2.66 प्रतिशत), आईटीसी (1.85 प्रतिशत), यस बैंक (1.64 प्रतिशत) और ओएनजीसी (1.58 प्रतिशत)।
वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 130.89 अंकों की गिरावट के साथ 17,710.30 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 213.04 अंकों की गिरावट के साथ 19,129.14 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 9.7 अंकों की तेजी के साथ 11,079.35 पर खुला और 60.75 अंकों या 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,130.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,171.55 के ऊपरी और 11,075.95 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से नौ में तेजी रही। वाहन (1.60 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (1.16 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (0.92 प्रतिशत), उपभोक्ता टिकाऊं वस्तु (0.60 प्रतिशत) और उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.56 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -दूरसंचार (1.18 प्रतिशत), उपभोक्ता सेवाएं (1.00 प्रतिशत), स्वास्थ्य सेवाएं (0.92 प्रतिशत), तेल और गैस (0.85 प्रतिशत) और बिजली (0.74 प्रतिशत)। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 955 शेयरों में तेजी और 1,898 में गिरावट रही, जबकि 178 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications