अपने आस-पास आपने तमाम बाइक और सुपर बाइक्स देखी होंगी, आपके पास भी कोई ना कोई दो पहिया गाड़ी जरूर होगी, पर क्या आपको पता कि भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 बाइक्स कौन सी हैं। यहां हम आपको ये जानकारी देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017 के दिसंबर में देश में कुछ बाइक्स की सबसे ज्यादा बिक्री हुई।
10वें स्थान पर होंडा ड्रीम
लिस्ट में 10वें स्थान पर होंडा की बाइक ड्रीम है। दिसंबर 2017 में इस गाड़ी के कुल 21,156 वाहनों की बिक्री हुई। 'ड्रीम' सीरीज के तहत 'होंडा ड्रीम नियो' और 'होंडा ड्रीम युवा' है, जिनकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत क्रमश: 50,409 रुपए तथा 52,304 रुपए है।
9वें स्थान पर अपाचे RTR 160
लिस्ट में टीवीएस की एक मात्र बाइक अपाचे RTR 160 टॉप-10 की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही है। यह बाइक लिस्ट में 9वें स्थान पर है 2017 दिसंबर में कुल 24,915 वाहनों की बिक्री हुई। अपाचे RTR 160 की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 75,878 रुपए से शुरू होती है।
8वें स्थान पर बजाज प्लैटिना
लिस्ट में बजाज की एक और बाइक शामिल है। बजाज की बाइक 'बजाज प्लेटिना' 8वें स्थान पर रही और साल 2017 दिसंबर में कुल 36,407 'बजाज प्लेटिना' की बिक्री हुई। इस बाइक की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 47,155 रुपए से शुरू होती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 96.90 किलोमीटर प्र
7वें स्थान पर हीरो पैशन
लिस्ट में एक और हीरो की गाड़ी शामिल है। हीरो पैशन टॉप-10 की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही और वह इस लिस्ट में 7वें स्थान पर शामिल है। साल 2017 दिसंबर में हीरो पैशन की 40,168 वाहनों की बिक्री हुई। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 84 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है।
6वें स्थान पर बजाज पल्सर
रफ्तार और मजबूती के कारण बजाज की पल्सर गाड़ी लोगों की पसंद बनी। बजाज पल्सर इस लिस्ट में 6वें स्थान पर है। साल 2017 दिसंबर में इसकी कुल 40,879 यूनिट्स की बिक्री हुई। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। दिल्ली में इसकी एक्स शो रूम कीमत 74,976 रुपए से शुरू होती है।
5वें स्थान पर रॉयल इनफील्ड
आज के दौर में युवाओं की पसंद में रॉयल इनफील्ड पहले नंबर पर है। इस लाजवाब मोटरसाइकिल की बिक्री में पिछले कुछ वर्षों में शानदार तेजी देखी गई है। खासतौर से ट्रैवलिंग को पसंद करने वाले राइडर्स इस बाइक को खरीदते हैं। रॉयल एनफील्ड की 'रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350' शीर्ष बाइक्स की सूची में पांचवें स्थान पर है और 2017 के दिसंबर में कुल 47,558 वाहनों की बिक्री हुई। शीर्ष की दस सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों में यह सबसे महंगी बाइक है और इसकी ऑन-रोड कीमत 1.5 लाख रुपए से अधिक है।
चौथे स्थान पर ग्लैमर
हीरो मोटोकॉर्प की एक और गाड़ी इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही। हीरो की ग्लैमर की 2017 दिसंबर में कुल 63,150 यूनिट्स की बिक्री हुई। कंपनी के मुताबिक हीरो ग्लैमर की दिल्ली में इसकी एक्स शो रूम कीमत 56,847 रुपए है।
होंडा की शाइन तीसरे नंबर पर
हीरो से अलग होने के बाद होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने नए दौर के हिसाब से बाइक्स का निर्माण शुरु किया और इसमें वह सफल भी रहे। होंडा की सीबी शाइन तीसरे नंबर पर रही और 2017 दिसंबर में कुल 67,011 वाहनों की बिक्री हुई। दिल्ली में इसकी एक्स शो रूम कीमत 56,147 रुपए से शुरू होती है।
दूसरे स्थान पर भी हीरो का जलवा
सबसे ज्यादा बिकने वाली दूसरे नंबर की बाइक भी हीरो मोटोकॉर्प की ही है। इस बाइक का नाम हीरो एचएफ डीलक्स है, जिसकी 2017 दिसंबर में 1,27,932 यूनिट्स की बिक्री हुई। 'हीरो एचएफ डीलक्स' की इंजन क्षमता 97.2 सीसी है। इस बाइक की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 42,832 रुपए से शुरू होती है। खबरों के मुताबिक कंपनी का दावा है कि यह बाइक 83 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
'हीरो' नंबर वन
हीरो स्प्लेंडर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। 2017 दिसंबर में कुल 1,65,110 हीरो स्प्लेंडर बाइक की बिक्री हुई। 100 (97.2 सीसी) की ये बाइक भारत के मध्यम वर्गीय लोगों को बीच काफी लोकप्रिय है। हीरो स्प्लेंडर की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 48,520 रुपए से शुरू होती है।
More From GoodReturns

Gas Supply: सरकार का बड़ा फैसला, अब उद्योग और अन्य सेक्टरों को तय सीमा के अनुसार मिलेगी गैस सप्लाई

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications