केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि चालू गन्ना पेराई सत्र 2017-18 (अक्टूबर-सितंबर) में किसानों का बकाया पिछले साल के मुकाबले कम है। खाद्य मंत्रालय के मुताबिक, चीनी मिलों पर इस सीजन में अब तक महज 7,826 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह राशि 8,982 करोड़ रुपये थी।

खाद्य मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साल चीनी के उत्पादन में बढ़ोतरी और कीमतों में गिरावट के बावजूद केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से उठाए गए कदमों के कारण मिलों पर किसानों का बकाया पिछले साल के मुकाबल कम है।
मंत्रालय ने बताया कि गन्ने की पेराई इस समय जोरों पर है और मिलों की ओर से चीनी व उपोत्पाद बेचकर गन्ने के दाम का भुगतान किया जा रहा है। मंत्रालय ने बताया कि एफआरपी के आधार पर पिछले सीजन के 99.9 फीसदी गन्ने के दाम का भुगतान हो चुका है और बची हुई राशि महज 52 करोड़ रुपये बच गई है जबकि एसएपी के आधार पर 1,076 करोड़ रुपये बची हुई है।
इससे पहले 2015-16 के सीजन के बकाये के रूप में सिर्फ 122 करोड़ रुपये की राशि एफआरपी के आधार पर बची हुई है जबकि एसएपी के आधार पर यह राशि 710 करोड़ रुपये है। सरकार के मुताबिक, इस साल पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी की बढ़त के साथ चीनी का उत्पादन 250 लाख टन रह सकता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications