लगातार 6 दिन से जादुई कारोबार कर रहे बाजार की रफ्तार पर आखिरकार अब ब्रेक लग गया। हाल ही में बाजार ने 36 हजार का जादुई आंकड़ा छुआ वहीं निफ्टी ने भी 11 हजार अंको से ऊपर कारोबार किया। बाजार की इस तेजी से निवेशकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। पर अब बाजार 111 अंक गिरकर बंद हुआ है।
111 अंक गिरा सेंसेक्स
देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 111.20 अंकों की गिरावट के साथ 36,050.44 पर और निफ्टी 16.35 अंकों की गिरावट के साथ 11,069.65 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 46.75 अंकों की तेजी के साथ 36208.39 पर खुला और 111.20 अंकों या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 36,050.44 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,247.02 के ऊपरी और 35,823.35 के निचले स्तर को छुआ।
मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट
वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 134.64 अंकों की गिरावट के साथ 17,841.19 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 132.81 अंकों की गिरावट के साथ 19,342.18 पर बंद हुआ।
निफ्टी में भी दिखी गिरावट
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 9.6 अंकों की तेजी के साथ 11,095.60 पर खुला और 16.35 अंकों या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 11,069.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,095.60 के ऊपरी और 11,009.20 के निचले स्तर को छुआ।
धातु सेक्टर में दिखी तेजी
बीएसई के 19 में से दो सेक्टरों धातु (0.84 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.38 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में शामिल रहे - रियल्टी (1.52 फीसदी), वाहन (1.18 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.13 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.13 फीसदी) और बिजली (1.12 फीसदी)।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
