जैसा कि आप जानते हैं कि बुधवार को कैबिनेट मंत्री सहित वित्त मंत्री ने कई पीएसयू बैंकों में पूंजी लगाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद सरकार ने एक और बात कही है वह ये कि जिन बैंकों पर सरकार पैसे लगाएगी उन बैंकों के ग्राहकों को भी कई सुविधाएं अब घर बैठे मिलेंगी। तो आइए जानते हैं कि वो सेवाएं कौन-कौन सी हैं।
मिलेंगी ये खास सुविधाएं
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- जनधन खाता
- वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांकों के लिए घर पर ही बैंकिंग सुविधा
- हर लेनदेन के लिए सुविधा उनके घर पर ही मिलेगी।
- घर बैठे मोबाइल के जरिए बैंक खाता खोलने की सुविधा।
- नॉमिनेशन डिटेल भर सकेंगे।
- लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सरकारी बैंक खुद ऑनलाइन लोन आवेदन करने की सुविधा देंगे।
- इसके अलावा यदि डिजिटल ट्रांजेक्शन में कोई धोखाधड़ी होती है तो कस्टमर को 10 दिन के अंदर रिफंड मिलेगा।
इसके अलावा कई कई अन्य बड़े बदलाव होंगे उन्हें आगे की स्लाइड में पढ़ें।
ये होंगे बड़े बदलाव
छोटे कारोबारियों के लिए ऑनलाइन लोन आवेदन का फायदा मिलेगा। सरकार का इस पर सबसे ज्यादा जोर है। तो वहीं बैंक खाता खोलने के लिए फॉर्म की संख्या घटाई जाएगी। अब अधिकतम सिर्फ 2 पेज के फॉर्म भरे जाएंगे। हर गांव के 5 किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रधानमंत्री जनधन योजना और अन्य सरकारी योजनाओं का भी दायरा बढ़ेगा।
मोबाइल एटीएम की मिलेगी सुविधा
बैंकों की पहुंच जिस जगह नहीं है या कम है वहां मोबाइल एटीएम की सुविधा मिलेगी। बैंक मोबाइल एप और वेबसाइट से भी वित्तीय समावेशन को बढ़ाने का काम करेंगे। इसके अलावा बैंकिंग आउटलेट पर जीआईएस आधारित मैपिंग होगी, इससे बैंक आउटलेट्स की निगरानी हो सकेगी।
बैंकों को मिली चेतावनी
बैंकिंग रिफॉर्म को लेकर आयोजित इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटल और बैंकिंग सचिव राजीव कुमार ने बैंकों को हिदायत दी कि वो अपनी वर्तमान की स्थिति में सुधार लाएं और बैंकों की सेवाओं को आसान बनाएं। ये सारी जानकारी ट्वीट के माध्यम से भी दी गई है। बजट के पहले PSU बैंकों के लिए सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications