वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में आइडिया सेलुलर ने कुल 1,284.5 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 384 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था।

कंपनी ने इस नुकसान के लिए भारतीय दूरसंचार प्राधिकरण द्वारा दूरसंचार उद्योग के लिए मोबाइल टर्मिनेशन शुल्क को 14 पैसे से घटाकर 6 पैसा करने को जिम्मेदार ठहराया है।
तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर आइडिया सेल्युलर के शेयर 5 प्रतिशत टूटकर 94.10 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। दिसंबर तिमाही में सारी जवाबदेहियों को हटाकर (EBITDA) हुई कमाई 18.5 प्रतिशत घटकर 1,223.3 करोड़ रुपये रह गई जो दूसरी तिमाही में 1,501.6 करोड़ रुपये थी।
वोडाफोन इंडिया के साथ मर्जर को लेकर कंपनी ने कहा कि अब रेग्युलेटरी अप्रूवल्स का इंतजार है और उम्मीद है कि दोनों कंपनियों के विलय की प्रक्रिया जून से पहले पूरी हो जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
