अगर आप भी हवाई उड़ान भरने वाले हैं तो आपके लिए यह गुड न्यूज हो सकती है। जी हां स्पाइसजेट कंपनी रिपब्लिक डे से पहले ही अपने यात्रियों के लिए एक खास ऑफर लेकर आयी है। जिसके अंतर्गत अगर आप स्पाइसजेट की फ्लाइट से यात्रा करते हैं तो कुछ चुनिंदा डोमेस्टिक फ्लाइट में आपको टिकट की कीमत सिर्फ 769 रुपए ही चुकाने पड़ेंगे।
घरेलू और अंतराष्ट्रीय उड़ान के लिए ऑफर
आपको बता दें कि स्पाइसजेट का यह ऑफर ग्रेट रिपब्लिक डे सेल स्किम के तहत दिए जा रहे हैं। इस ऑफर में वन-डे डोमेस्टिक फेयर 769 रुपए की शुरुआती कीमत और इंटरनेशनल फेयर 2,469 रुपए की शुरुआती कीमत में सेल किए जाएंगे।
12 दिसंबर 2018 तक के लिए बुक कर सकते हैं टिकट
आपको इस ऑफर का फायदा 12 दिसंबर 2018 तक की यात्रा के लिए मिल सकता है। फिलहाल इस ऑफर के तहत टिकट की बुकिंग 25 जनवरी 2018 तक कराई जा सकती है। कंपनी का कहना है कि रिपब्लिक डे सेल ऑफर केवल नॉन स्टॉप फ्लाइट्स पर लागू होगा और फेयर ट्रैवल डिस्टेंस पर निर्भर रहेंगे।
स्पाइसजेट रोजाना 51 डिस्टिनेशन्स के लिए करीब 402 फ्लाइट्स का ऑपरेशन करता है। इसमें 44 डोमेस्टिक और 7 इंटरनेशनल हैं।
यहां के लोगों को मिलेगा ऑफर
इस ऑफर का फायदा जम्मू कश्मीर-श्रीनगर, सिल्चर-गुवाहाटी, देहरादून-दिल्ली, दिल्ली-जयपुर, अगरतला-गुवाहाटी, कोयंबटूर-बेंगलुरु, कोच्चि-बेंगलुरु और दिल्ली-देहरादून के रुट वाले लोग उठा सकते हैं। तो वहीं अंतराष्ट्रीय नेटवर्क पर चेन्नई से कोलंबो रुट के ग्राहक फायदा ले सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं बुकिंग
टिकट बुक करने के लिए आप स्पाइसजेट के एप से, ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल और एजेंट्स के जरिए भी टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही स्पाइसजेट का मोबाइल एप डाउनलोड करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications