अब तक आपको आधार तो फ्री में मिलता ही था साथ ही आधार से जुड़ी किसी भी प्रकार की सर्विस के लिए आपको कुछ राशि देने की जरुरत नहीं होती थी। लेकिन अब आपको आधार से जुड़ी सर्विसेज के लिए भी भुगतान करना पड़ सकता है। अधिकारियों का मानना है कि ऐसा करते समय यह भी ध्यान रखा जाएगा कि आम लोगों पर इसका ज्यादा बोझ न पड़े।
प्रति व्यक्ति आधार रजिस्ट्रेशन पर आने वाले खर्च में पिछले दो वर्षों में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गई है। ऐसे में सरकार ने तय किया है कि वह जल्दी से इस पर सरकारी खर्च को बंद कर इसकी सेवाओं से ही इसके लिए धन जुटाएगी।
शुरु हो चुकी है तैयारी
अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए तैयारी भी शुरु हो गई। इस बारे में यूआईडीएआई में चर्चा भी हो चुकी है। साथ ही यह माना जा रहा है कि आधार को लोकप्रिय बनाने के लिए इसे पेटीएम, ओला और उबर जैसी सेवाओं का मॉडल अपनाना होगा।
ओला, उबर और पेटीएम जैसी सेवाएं
ओला, उबर और पेटीएम जैसी सेवाएं बाजार में मौजूदा विकल्पों को खत्म कर लोगों को खुद पर निर्भर बनाने के लिए मॉडल पर काम करती हैं। ये लंबे समय तक घाटे में रहते हुए निवेश करते रहने के बाद मुनाफे के लिए अपनी सेवाओं के मूल्य बढ़ाती हैं।
वित्तीय लेनदेन में होगी बढ़ोत्तरी
सरकार का मानना है कि जिन क्षेत्रों में आधार अनिवार्य नहीं है उनमें भी कंपनियां ई-केवाईसी के लिए इसका इस्तेमाल शुरु करेंगी। आधार से वित्तीय लेन-देन में बढ़ोत्तरी होगी। ये ऐसी सेवा है जो बिना किसी कार्ड या एप के सिर्फ अंगूठा लगा कर लेन-देन मुमकिन कर रही है।
सरकार की ओर इतनी मिलेगी मदद
आधार के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाली एजेंसी को जहां पहले सरकार की ओर से प्रति कार्ड 10 रुपए की सहायता दी जाती थी, अब उसे 25 प्रतिशत बढ़ा कर 50 रुपए प्रति कार्ड किया जा रहा है। अब काफी कम लोगों का ही कार्ड बनाना होता है। ऐसे में लागत बढ़ती जाएगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
