प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कुछ लोगों ने 'विमुद्रीकरण' के कदम को नाकाम करने की कोशिश की, लेकिन उनकी एक नहीं चली और यह पूरी कवायद सफल रही क्योंकि इस फैसले के पक्ष में पूरा देश खड़ा था।

समाचार चैनल टाइम्स नाउ को दिए एक साक्षात्कार में किसी का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा, "उन्होंने 'भ्रष्ट लोगों' को बचाने के लिए विभिन्न तरीकों से नोटबंदी के प्रयोग को बेटपरी करने की कोशिश की।" उन्होंने कहा, "लोगों ने आग लगाने की कोशिश की। वे दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने शीर्ष अदालत का दरवाजा भी खटखटाया। उन्होंने हरसंभव कोशिशें कीं। ये कोशिशें उन लोगों को बचाने के लिए की जा रही थीं जिन्होंने कालाधन छिपा रखा था। वे भ्रष्ट और बेइमान लोगों को बचा रहे थे।"
मोदी ने कहा कि नोटबंदी महज मुद्रा बदलने की बात नहीं थी। इस कार्य को जिस तरीके से अंजाम दिया गया उससे दुनिया में सम्मान मिला।
उन्होंने कहा, "दुनिया के कई छोटे-छोटे देशों ने अपने यहां नोटबंदी करने की कोशिश की लेकिन उन्हें पीछे हटना पड़ा। यह भारत की बड़ी कामयाबी है कि यह सिर्फ एक मुद्रा का दूसरे में बदलना नहीं था बल्कि इसके लिए जो पूरी कवायद की गई उसमें देश की संघीय व्यवस्था, इसकी शासन प्रणाली, आम आदमी, भारतीय रिजर्व बैंक की भूमिका शामिल थे, जिसके कारण दुनिया में आदर मिला।"
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
