माना जा रहा है कि इस बार आम बजट 2018 में वित्त मंत्री अरुण जेटली रेल बजट को लेकर मेहरबान हो सकते हैं। एक ओर जहां जानकारों का मानना है कि सरकार यात्रियों को दी जानी वाली सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान देगी और सुरक्षा पर भी काम होगा तो वहीं दूसरी ओर आम लोगों को यह उम्मीदें हैं कि किराए में बढ़ोत्तरी नहीं होगी।
रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे एस्केलेटर और लिफ्ट
रिर्पोट्स के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी बजट में देश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने का प्रावधान किया जाएगा। इससे बुजुर्गों और शारीरिक रुप से अक्षम व्यक्तियों समेत सभी यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर चढ़ने-उतरने में सहूलियत होगी।
ये है उम्मीदें
द क्विंट की रिर्पोट के अनुसार पूरे देश के रेलवे नेटवर्क में कुल 2,589 स्केलेटर लगाए जाएंगे, जिनमें कांदिवली, माटुंगा, बांद्रा, चर्चगेट, दादर, एलफिंस्टन रोड, महालक्ष्मी और योगेश्वरी समेत अकेले मुंबई में 372 एस्केलेटर लगाने की योजना है।
इतनी आएगी लागत
रेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार बड़े पैमाने पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने से प्रति ईकाई लागत में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक एस्केलेटर पर एक करोड़ रुपए की लागत आती है जबकि एक लिफ्ट पर 40 लाख रुपए खर्च होते हैं।
आम बजट
आपको बता दें कि रेलवे ने हाल ही में कहा था कि शहरी और उपनगरीय इलाकों के रेलवे स्टेशनों पर एस्केलेटर लगाने के लिए वहां की आमदनी की जगह रेल यात्रियों की संख्या को मानक बनाया गया है। आधिकारियों के अनुसार रेल बजट में सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही शहरी और उपनगरीय इलाकों के सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाने का फैसला लिया गया है। आपको बात दें अब रेल बजट अलग से नहीं बल्कि आम बजट के साथ ही पेश होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
